झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर किया गया नमन

  
Last Updated:  June 18, 2020 " 06:20 pm"

इंदौर : खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी। गुरुवार को झांसी की महारानी, वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, पूर्व पार्षद अश्विनी शुक्ला एवं अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किला मैदान चौराहा स्थित झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि सन् 1857 के संग्राम में अंग्रेजों से वीरांगना, झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई ने जो लड़ाई लड़ी थी, वह इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। ऐसी लड़ाई आज तक किसी वीरांगना ने नहीं लड़ी। उन्होंने महज 29 वर्ष की उम्र में असाधारण वीरता दिखाते हुए अंग्रेजों के छक्के छुडा़ दिये थे। आज ही के दिन सन् 1857 में वो वीरगति को प्राप्त हुई थी। हम सब उनके शौर्य को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
माल्यार्पण के बाद उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे अमर रहे के नारे लगाए तथा भारत चीन सीमा पर हुए संघर्ष में शहीद हुए सेना के जवानों को मौन श्रद्धांजलि भी दी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *