इंदौर : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने आगामी आईसीसी टी- 20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन की 4 साल बाद लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में वापसी हुई है वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है।
इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह।
विराट कोहली कप्तान, रोहित शर्मा उपकप्तान, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन विकेटकीपर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
स्टैंड बाय के रूप में श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, और दीपक चाहर को रखा गया है।
एमएस धोनी रहेंगे मेंटोर।
बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मेंटोर नियुक्त किया है। पिछले साल इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 का पहला विश्वकप अपने नाम किया था। धोनी की अगुवाई में भारत ने एक दिवसीय विश्वकप और चैम्पियंस ट्रॉफी में भी विजयश्री हासिल की है।
Related Posts
March 9, 2021 दो दिन के लिए टला मप्र के बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू का निर्णय
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा बैठक के बाद नाइट कर्फ्यू पर […]
January 1, 2023 नए साल के पहले दिन गुरुजी सेवा न्यास ने शिविर लगाकर की लोगों के स्वास्थ्य की जांच
सोनोग्राफी सेंटर का भी किया गया शुभारंभ।
इंदौर : श्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा नव […]
December 6, 2021 दलहन कारोबार पर मंडी शुल्क हटाने की दाल मिल एसोसिएशन ने रखी मांग
इंदौर : ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के कृषि […]
May 30, 2022 अगले 10 वर्षों में बंगलुरू, हैदराबाद जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा इंदौर – मुख्यमंत्री
इंदौर : आनेवाले 10 वर्षों में इंदौर बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा […]
April 22, 2025 वैश्विक मंच पर लहराया भारत का परचम, DAIS ने जीता FTC वर्ल्ड रोबोटिक्स खिताब
ह्यूस्टन, अमेरिका / मुंबई, भारत : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS), मुंबई की दो […]
May 4, 2021 दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई कड़ी फटकार, कहा ‘आप अंधे हो सकते हैं, हम नहीं’
नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की कमीं को लेकर […]
August 6, 2025 इंदौर जो करता है, हटकर करता है..
इंदौर मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी का प्रस्ताव कैबिनेट ने किया पारित..
बीजेपी शासित निगम […]