भोपाल : टी 20 विश्व कप क्रिकेट का खिताब जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि उसने खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना आसान होता है। यही भारतीय क्रिकेट टीम ने भी किया।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय टीम के चयन कर्ता भी एक श्रेष्ठ टीम के चयन के लिए बधाई के पात्र हैं। भारत विभिन्न क्षेत्रों में पताका लहरा रहा है। यह समस्त देशवासियों के लिए गर्व और विशेष प्रसन्नता का अवसर है। एक दिवसीय क्रिकेट मैच और टी 20 मुकाबलों में चौथी बार हुई यह जीत भारत को पुनः विश्व विजेता बनाने की उपलब्धि है,जो क्रिकेट की दुनिया में मायने रखती है।
Related Posts
October 17, 2020 देश के सबसे बड़े जयचन्द हैं दिग्विजय सिंह- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह को प्रदेश […]
July 25, 2023 कठिन समय आपको मजबूत बनाता है..
🔸राज राजेश्वरी क्षत्रिय🔸
जिस दिन मेरा जन्म हुआ उस दिन मेरे पिता को पदोन्नति पत्र […]
October 9, 2021 नशा करके बिना लाइसेंस ट्रक चलाने पर भुगतना पड़ा 35 हजार रुपए अर्थदंड
इंदौर : इंदौर यातयात पुलिस ने शराब पीकर अनियंत्रित रूप से ट्रक चलाने वाले चालक को […]
October 24, 2021 अरसे बाद जमीं हिंदी कविताओं की महफ़िल, स्वर्णाक्षर सम्मान से नवाजे गए कवि हेमंत श्रीमाल
इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित व यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित […]
January 3, 2022 अस्पतालों के 25 फीसदी बेड कोरोना पेशेंट्स के लिए आरक्षित रखने के दिए गए निर्देश
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आ रहे उछाल को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को आयएमए के […]
March 29, 2025 एमवायएच में दो सीएमओ निलंबित, कैजुअल्टी प्रभारी को हटाया
एमजीएम मेडिकल कॉलेज डीन ने की कार्रवाई।कीर्ति राणा इन्दौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन […]
March 14, 2021 मप्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में पूरी मदद करेगी केंद्र सरकार, जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराएंगे वैक्सीन- डॉ. हर्षवर्धन
मुख्यमंत्री शिवराज से केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सीएम आवास पर की […]