बीजेपी ने सेवा कार्यों के जरिये मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

  
Last Updated:  September 19, 2019 " 03:27 pm"

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन(17 सितंबर )बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया और उनके सुखी, स्वस्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।

गुरुद्वारे में की गई अरदास।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विद्यानगर स्थित गुरुद्वारे में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और अरदास की। इस दौरान गुरुग्रंथ साहिब के पाठ की भी शुरुआत हुई जो तीन दिन तक चलेगा। तीनों दिन लंगर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। अरदास में सांसद शंकर लालवानी, गोपी नेमा, मुकेश राजावत, नानूराम कुमावत, कमल वाघेला, जेपी मूलचंदानी और सीटू छाबड़ा सहित कई नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

केक काटा, मिठाई बांटी।

विधायक रमेश मेंदोला ने महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ के दृष्टिहींन बच्चों के साथ केक काटकर और मिठाई खिलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। विधायक महेंद्र हार्डिया ने मूसाखेड़ी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 43 में विद्यार्थियों को मिठाई बांटकर पीएम मोदी के जन्मदिन की खुशियां मनाई। उन्होंने स्कूल में 10 लाख का फर्नीचर देने की घोषणा की।

बच्चों को कॉपियों का वितरण।

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सुखलिया क्षेत्र स्थित एक निजी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को कॉपियों का वितरण किया। उन्होंने बच्चों के लिए फन पार्टी का भी आयोजन किया और उन्हें भोजन कराया।

महिला मोर्चा ने बांटे लड्डू।

पीएम मोदी के 69 वे जन्मदिन पर बीजेपी महिला मोर्चा ने मूसाखेड़ी चौराहे पर 69 साड़ियां और 69 किलो लड्डुओं का वितरण किया। अंजू माखीजा व पद्मा भोजे सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहीं।

गौ सेवा, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने गौशाला में गौसेवा के साथ ही मंदिरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसके अलावा बगीचों में पौधरोपण भी किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा ने एमवायएच और केंसर अस्पताल में फल वितरण किया। इसीतरह एससी एसटी मोर्चा और सहकारिता प्रकोष्ठ ने भी सफाई अभियान चलाने के साथ बच्चों को मिठाई बांटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।
युवा मोर्चा ने मनस्वी पाटीदार की अगुवाई में तमाम मंडलों और वार्डों में
सेवा कार्यों के जरिये प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *