48 घंटे में मांगा जवाब, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी।
भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय चौरडिया द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह पर लगाए गंभीर आरोपों से कांग्रेस में खलबली मच गई है। मप्र कांग्रेस कमेटी ने अजय चौरडिया के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मीडिया को दिए बयान को अनुशासन हीनता मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है।
नोटिस के जरिए अजय चौरडिया से 48 घंटे में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी नोटिस में कही गई है।
बता दें कि एक दिन पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय चौरडिया ने प्रेसवार्ता लेकर मप्र में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में करारी हार और पार्टी की बदहाली के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की थी। उन्होंने जीतू पटवारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पाला बदलने वाले नेता अक्षय बम के साथ सांठगांठ का भी आरोप लगाया था।
Related Posts
March 14, 2021 एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे को एनआईए ने किया गिरफ्तार
इंदौर : उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित एंटीलिया आवास के पास विस्फोटकों से […]
December 30, 2021 महिलाओं के गले से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चेन व वारदातों में प्रयुक्त बाइक बरामद
इंदौर : महिलाओं के गले से चेन, मगंलसूत्र स्नेचिंग करनें वालें दो आरोपियों को […]
May 30, 2021 1 जून से खुलेंगे मप्र के राष्ट्रीय उद्यान- वनमंत्री
भोपाल : वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि कोरोना काल में प्रदेश के सभी बंद […]
February 27, 2020 केवल बातों के धनी हैं प्रदेश सरकार के मंत्री, सड़क निर्माण की बाधाएं तक हटवा नहीं पाए- लालवानी इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने भी पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखते हुए प्रदेश की कमलनाथ […]
August 12, 2022 गुजरी के कोठिडा में कारम नदी पर निर्मित बांध में रिसाव, 11 गांव कराए खाली
एबी रोड पर भी इंदौर से धामनोद के बीच वाहनों का आवागमन रोका गया।
इंदौर : धार - धामनोद […]
July 20, 2025 वार्ड 37 में सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
सुपर स्वच्छ लीग में भी इंदौर के सिरमौर रहने को बताया सफाई मित्रों की मेहनत का […]
January 24, 2021 एमडी ड्रग्स मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी गुलशन कुमार हत्याकांड व मुम्बई बम ब्लास्ट में भी रहे हैं लिप्त..!
इंदौर : मध्यप्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और विभिन्न प्रकार के मनोत्तेजक ड्रग्स […]