इंदौर : कोरोना संक्रमण अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि कोरोना से मौतों का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 11फीसदी से ज्यादा संक्रमित पाए गए, वहीं 7 संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पतालों में अब बेड खाली नहीं बचे हैं।ऐसे में सावधानी रखकर ही हम अपने आपको बचा सकते हैं।
साढ़े तीन सौ नए संक्रमित मिले।
शनिवार को 1111 सैम्पल लिए गए। 3135 सैम्पलों की जांच की गई। 2775 निगेटिव पाए गए। 351 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 9 रिपीट पॉजिटिव मिले।
आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 250800 सैम्पलों की जांच की गई है। 16782 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनका औसत देखा जाए तो 6 फीसदी से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।
7 मरीजों की जिंदगी पर लगा विराम।
कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को भी 7 मरीजों की जिंदगी पर कोरोना ने विराम लगा दिया। इन्हें मिलाकर अब तक 458 मरीजों की जान कोरोना के कारण चली गई है।
109 मरीजों ने दी कोरोना को शिकस्त।
शनिवार को 109 मरीजों ने कोरोना को पटखनी देकर जिंदगी की जंग जीत ली।इन्हें मिलाकर 11313 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। 5011 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
January 9, 2020 50+ उम्र के लोगों के लिए परिचय सम्मेलन 19 जनवरी को। इंदौर : राजस्थान के निवासी भंवरलाल जोशी की उम्र 80 के पार है। उनके 15 नाती- पोते हैं। […]
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
May 11, 2022 नाबालिग बालिका को बहला – फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : 14 वर्ष की बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को 03 वर्ष के सश्रम […]
June 13, 2022 कांग्रेसियों ने ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, राहुल गांधी से पूछताछ का किया विरोध
इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए […]
October 19, 2020 हैंगओवर, वह भी सुपर से ऊपर
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
शनिवार की पार्टी का हैंगओवर रविवार तक बना रहता है और उसके बाद दिन […]
July 28, 2024 पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में यातायात पुलिसकर्मियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन
60 वी पश्चिम जोन पुलिस खेल खुद प्रतियोगिता में पदक जीतने वालो को डीसीपी, ट्रैफिक ने […]
July 28, 2024 पार्किंग में खड़ा ट्रक चोरी कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
इंदौर : ट्रक चोरी करने वाले बदमाश को थाना लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी से 10 […]