इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने दो दिन पूर्व शैल्बीअस्पताल के पैरामेडिकल स्टॉफ 13 सदस्यों के विरुद्ध कार्य पर उपस्थित ना होने के कारण कार्रवाई की थी। अब चोइथराम एवं गोकुलदास अस्पताल के पैरामेडिकल स्टॉफ के अनुपस्थित सदस्यों पर गाज गिरी है।
29 स्टॉफ सदस्यों पर की कार्रवाई।
चोईथराम अस्पताल मैनेजमेंट द्वारा जिला कलेक्टर मनीष सिंह को सूचित किया गया था कि पैरामेडीकल स्टॉफ के 12 सदस्य अस्पताल में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसी प्रकार गोकुलदास अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि 17 पैरामेडिकल स्टॉफ कर्मचारी कार्यस्थल पर उपस्थिति नहीं दे रहे हैं। इसके बाद कलेक्टर ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 एवं एपिडेमिक डिसीज़ एक्ट 1897 के तहत कार्रवाई की।
आपको बता दें कि संबंधित पैरामेडिकल स्टॉफ को पूर्व में एक आदेश जारी कर सोशल मीडिया
व उनके मोबाइल नंबर पर सूचित करते हुए उनकी उपस्थिति अनिवार्यतः सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। जिन कर्मचारियों के मोबाइल चालू थे, उनसे अपर कलेक्टर कीर्ति खुरासिया द्वारा भी फोन पर संपर्क करने के प्रयास किए गए। इसके उपरान्त भी ये सभी अस्पताल में उपस्थित नहीं हुए।
इसके बाद इनके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की गई।
Related Posts
June 11, 2022 नगर निगम और नगर परिषदों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
इंदौर : नगर निगम इंदौर सहित जिले की आठ नगर परिषदों में आम निर्वाचन की अधिसूचना शनिवार […]
May 7, 2019 पीएम मोदी इंदौर में करेंगे रोड शो और आमसभा इंदौर: पीएम नरेंद्र मोदी 12 मई को इंदौर आएंगे। इस दौरान वे बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी […]
July 31, 2022 इंदौर के तीन छात्र देव, यश और अरिन एनडीए के लिए चयनित
इंदौर : रक्षा सेनाओं में शामिल होकर देश सेवा के लिए जीवन समर्पित करने का जज्बा इंदौर व […]
September 23, 2017 इंदौर वन डे, पुलिस ने मांगी बाउंसरों की सूचि होलकल स्टेडियम में 24 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच के लिए तैनात […]
November 18, 2021 1 से 6 दिसंबर तक होगा बीजेपी का जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग, संगठनात्मक 9 जिलों के अपेक्षित कार्यकर्ता करेंगे शिरकत
इंदौर : स्थानीय भाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास […]
January 2, 2019 वंदेमातरम पर रोक लगाकर चौतरफा घिरे कमलनाथ भोपाल: सचिवालय में हर माह की पहली तारीख को वंदेमातरम गायन की परंपरा पर रोक लगाकर कमलनाथ […]
June 7, 2023 प्लास्टिक की जगह कपड़े की थैलियों का करें इस्तेमाल
अधिक से अधिक पेड़ लगाए और प्रदूषण कम करे।
द इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के कार्यक्रम […]