इंदौर : कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु इंदौर जिले में मानव संसाधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन आदि की अस्थाई रूप से भर्ती की जायेगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह ने प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिये हैं।
इच्छुक आवेदक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र प्रारूप राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं तथा जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कोविड-19 की रोकथाम हेतु 867 मेडिकल ऑफिसर, 851 आयुष एमओ, 143 स्टाफ नर्स, 432 पैरामेडिकल फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन, 200 एएनएम, 350 वार्ड बॉय, 932 सिक्योरिटी स्टाफ तथा 888 सफाई स्टाफ के विभिन्न पदों हेतु आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति 15 कार्यालयीन दिवस में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
Related Posts
June 27, 2025 गाजे – बाजे के साथ गोदा – रंगनाथ का संपन्न हुआ विवाहोत्सव
श्रीब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2025 ।
इंदौर : श्री लक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान […]
March 10, 2023 टायर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
इंदौर: शुक्रवार दोपहर शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में एक टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। […]
October 3, 2021 चंदन नगर थाना क्षेत्र में सुपारी सेंटर पर छापा, लाखों रुपए कीमत की अमानक सुपारी व चुना किए गए जब्त
इंदौर : हरतरह के माफिया के खिलाफ पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य व औषधि विभाग की कार्रवाई […]
August 15, 2020 कोरोना से लड़ने में मीडिया का अहम योगदान- कलेक्टर इंदौर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदौर प्रेस क्लब में 'एक मास्क अनेक जिंदगी' अभियान का […]
August 6, 2020 रक्षाबन्धन के उपलक्ष्य में सर्वधर्म संघ ने किया साड़ियों का वितरण इंदौर : सामाजिक संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग त्योहारों की खुशियां अक्सर उन […]
March 25, 2021 बढ़ते संकमण को देखते हुए नए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
इंदौर : कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सात शहरों के […]
September 1, 2020 बंदरगाह के लिए गुजरात से जमीन की मांग करेगी मप्र सरकार- सकलेचा इंदौर: सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की […]