इंदौर : नगर निगम पेंशनर एसोसिएशन द्वारा रविवार को निगम के मुख्यालय परिसर में 40 से अधिक पेंशनर कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर मौजूद सभी कर्मचारियों को इंदौर शहर की स्वच्छता, ट्रैफिक और शहर के पर्यावरण सहित जल संरक्षण को लेकर शपथ भी दिलाई गई।
दरअसल पिछले 38 सालों से इंदौर नगर निगम पेंशनर एसोसिएशन प्रतिवर्ष 75 से अधिक उम्र के निगम के ऐसे पेंशनरों को चिन्हित कर सम्मान करता है जिन्होंने इंदौर शहर की स्वच्छता, ट्रैफिक के साथ शहर के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी को लेकर नगर निगम पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा 40 से अधिक निगम पेंशनर कर्मचारियों को शॉल – श्रीफल ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों को उपहार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर निगम पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष आर के धीमन, सचिव एस के बोधा, रुपेश व्यास ने मौजूद सभी कर्मचारियों और गणमान्य लोगों को शहर हित को लेकर शपथ दिलाई गई।
नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत काले ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पेंशनर एसोसिएशन सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय कैलाश व्यास द्वारा 1986 में की गई थी, जो आज तक बदस्तूर जारी है। उमाकांत काले ने बताया कि इस तरह के आयोजन से पुराने कर्मचारियों का एक जाजम पर मिलना हो जाता है।
Related Posts
September 20, 2020 शव की दुर्दशा के मामले में एमवाय अधीक्षक को नोटिस, वार्ड बॉय और एसआई निलम्बित इंदौर : मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की मरचुरी में लाश की दुर्दशा के मामले में संभागायुक्त […]
July 20, 2021 पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा सहित दो आरोपी 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर
मुम्बई : पोर्न फिल्म बनाकर ओटीटी प्लेटफार्म पर चलाने के आरोप में मुम्बई पुलिस द्वारा […]
March 1, 2022 यूक्रेन के खारकीव में रूसी हमले की चपेट आकर भारतीय छात्र की मौत
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की आंच में भारत भी झुलसने लगा है। रूस द्वारा […]
December 15, 2023 नायता मुंडला में हुए अंधे कत्ल का तेजाजी नगर पुलिस ने किया पर्दाफाश
हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार।
मामूली कहासुनी में सिर पर पत्थर मारकर उतारा था […]
June 12, 2024 भारत का संविधान केवल कानूनी किताब नहीं, खुशहाल समाज के निर्माण का दस्तावेज है..
अभ्यास मंडल के मासिक व्याख्यान में बोले लेखक एवं विचारक सचिन कुमार जैन।
'भारतीय […]
May 4, 2023 रूस का दावा, यूक्रेन ने क्रेमलिन पर किया ड्रोन हमला
राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप।
नई दिल्ली : रूस ने राष्ट्रपति […]
January 6, 2025 ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए इंदौर क्लाइमेट मिशन के साथ जुड़ा प्रेस्टीज शिक्षण समूह
शहर में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने हेतु सामूहिक प्रयासों में बना […]