कतिपय पंप संचालकों ने जमकर की मुनाफाखोरी।
जिला प्रशासन ने पुलिस के साए में पंपों पर भिजवाए टैंकर।
इंदौर : बस – ट्रक चालकों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों के टैंकर चालकों के भी हड़ताल पर जाने से इंदौर शहर व जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति बाधित हो गई। इसका असर ये हुआ की पंपों पर वाहनों की कतारें लग गई। कई पेट्रोल पंप स्टॉक खत्म होने से बंद कर दिए गए। मौके का फायदा उठाकर कतिपय पंप संचालकों ने मुनाफाखोरी भी की।
पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़।
सोमवार सुबह जैसे ही पेट्रोल, डीजल टैंकर चालकों की हड़ताल की खबर फैली, तमाम लोग अपने वाहन लेकर पंपों पर पहुंच गए। शहर व जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहन चालकों ने टैंकर चालकों की हड़ताल को देखते हुए जरूरत से ज्यादा पेट्रोल, डीजल भरवा लिया। इसके चलते कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया और पेट्रोल, डीजल की किल्लत महसूस होने लगी। एकाएक उपजी इस परिस्थिति के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और पुलिस के साए में डिपो से पेट्रोल, डीजल के टैंकर रवाना करवाए। हालांकि शाम तक पेट्रोल पंपों पर कतारें नजर आई। मौके का फायदा उठाते हुए कुछ पंप संचालक मुनाफाखोरी से भी बाज नहीं आए। उन्होंने निर्धारित दरों से ज्यादा कीमत वसूली।
Related Posts
April 18, 2021 कोरोना कर्फ्यू की अवधि 5 दिन के लिए बढ़ाई, 23 अप्रैल तक बन्द रहेंगे नगरीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 19 से 23 अप्रैल […]
January 29, 2025 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल जरूर करें पर उसके गुलाम न बनें..
सदी के अंत तक भारत बनेगा दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र- मुकेश अंबानी।
दीक्षांत […]
April 8, 2024 पेड न्यूज को लेकर मीडिया कार्यशाला 09 अप्रैल को
लोकसभा निर्वाचन-2024
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की […]
August 9, 2021 मप्र व इंदौर में नियंत्रण में है कोरोना संक्रमण, केवल 2 नए मामले आए सामने
इंदौर : केरल सहित देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राहत […]
October 30, 2023 आपदा में कम्युनिकेशन को मजबूत करेगा जियो का इमरजेंसी रिस्पॉन्स कम्युनिकेशन सिस्टम
इमरजेंसी में कम्युनिकेशन के लिए जियो बनाएगा डिजिटल हाईवे पर अलग कम्युनिकेशन लेन […]
October 18, 2024 घणी खम्मा फेम पारुल चौहान ने मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के साथ किया गरबा
नवरात्रि में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने किया गरबा रास का आयोजन।
इंदौर : स्टेट प्रेस […]
October 15, 2022 महाराष्ट्रीयन स्वाद, संस्कृति और उत्पादों की जत्रा का उत्सवी आगाज
रविवार तक चलेगा स्वाद और संस्कृति का महाकुंभ।
इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित […]