नई दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रच दिया है। 41 साल से ओलिंपिक में चले आ रहे पदक के सूखे को मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने गुरुवार को खत्म कर दिया। बेल्जियम से हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी जैसी ताकतवर टीम को 5-4 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। इस तरह भारत ने 1980 के बाद ओलिंपिक में पहली बार हॉकी में कोई पदक जीता।
सर चढ़कर बोला मैच का रोमांच।
कांस्य पदक के लिए हुए इस मैच का रोमांच सर चढ़कर बोला। आठ बार की ओलिंपिक चैंपियन और दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17 वें मिनट और 34 वें मिनट पर दो जबकि हार्दिक सिंह ने 27 वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 29 वें मिनट और रुपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया।
जर्मनी को ओर से इन खिलाड़ियों ने किए गोल।
दुनिया की चौथे नंबर की टीम जर्मनी की ओर से तिमूर ओरूज, निकलास वेलेन, बेनेडिक्ट फुर्क और लुकास विंडफेडर ने गोल किए।
Related Posts
April 20, 2025 चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई
पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग।
इंदौर : बीजेपी नेता […]
May 28, 2022 पर्यावरणविद पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल का 29 मई को होगा सम्मान
इंदौर : सामाजिक संस्था सेवा सुरभि और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा पर्यावरण के सजग प्रहरी […]
September 4, 2023 आरसीपीएल ने क्रिकेट थीम वाला पेय कैंपा क्रिकेट किया लॉन्च
नई दिल्ली : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने एक क्रिकेट-थीम वाला पेय, […]
December 10, 2020 बीजेपी निकाय चुनाव के लिए है तैयार, दर्ज करेगी बड़ी जीत- भूपेंद्र सिंह
भोपाल : नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद के […]
September 24, 2023 मंत्र सोनेजा और आध्या जैन को जिलास्तरीय जूनियर बैडमिंटन का खिताब
इंदौर : खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 इंदौर जिला बैडमिंटन चयन स्पर्धा में मंत्र सोनेजा ने […]
March 13, 2023 शातिर वाहन चोर आया गिरफ्त में, चोरी के 5 दो पहिया वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
March 26, 2020 कोरोना संदिग्ध की उपचार के दौरान मौत, उज्जैन से किया गया था रेफर इंदौर : कोरोना संदिग्ध एक मरीज की गुरुवार तड़के एम.आर.टी.बी. अस्पताल में मौत हो गई।
47 […]