खण्डवा : आरपीएफ जवानों की तत्परता से ट्रेन के नीचे पटरियों पर गिरे युवक की जान बच गई। युवक को मामूली खरोंच आई।
ये घटना खण्डवा रेलवे स्टेशन पर घटित हुई।आरपीएफ थाने के मुताबिक, खालवा तहसील के रोशनी (पाडल्या) निवासी श्याम पिता रामू मार्को उम्र 24 वर्ष मुंबई में केटरिंग का काम करता है। गुरुवार रात वह गाड़ी संख्या अप 20104 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट ट्रेन से मुंबई जा रहा था। उसके साथी ट्रेन में सवार हो गए पर चढ़ने के दौरान श्याम का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे पटरियों पर गिर गया। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल उर्मिला सिकरवार ने ये नजारा देखा तो दौड़ लगाकर और रेल गार्ड को जोर- जोर से आवाज लगाकर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद श्याम मार्को को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित निकाल लिया गया। उसे घटना में उसे मामूली चोट आई। स्टेशन पर मौजूद लोगों और रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ जवानों की इस सजगता और मानवीयता की सराहना की।
Related Posts
November 1, 2020 007 लाइसेंस टू लव…
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
जब हमें फिल्मों की समझ आई तो एक ही नाम हथोड़े के मानिंद जेहन पर […]
August 8, 2022 होटल बलराज का पूरा निर्माण है अवैध, जांच में हुआ खुलासा
संचालक मनजीत (रिंकू) भाटिया द्वारा बिना टीएनसीपी की अनुमति के किया गया है होटल […]
May 13, 2019 प्रियंका ने महाकाल के दरबार में लगाई हाजिरी, किया अनुष्ठान इंदौर: मालवा- निमाड़ की तीन लोकसभा सीटों इंदौर, उज्जैन और रतलाम में चुनाव प्रचार के लिए […]
April 7, 2023 मप्र की तीन विभूतियां पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित
झाबुआ के कलाकार दंपत्ति हुए सम्मानित।
इंदौर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने […]
November 24, 2023 नगर कीर्तन को देखते हुए बनाया ट्रैफिक डायवर्शन प्लान
इंदौर : रविवार, 25 नवम्बर 2023 को गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख […]
January 30, 2021 स्ट्रीट वेंडरों को लोन नहीं देने पर एक्सिस बैंक की उज्जैन मुख्य शाखा को किया गया सील
उज्जैन : स्ट्रीट वेंडर के सैकड़ों आवेदनों को महीनों से पेंडिंग रखने पर उज्जैन कलेक्टर […]
May 8, 2024 निगमायुक्त ने बिलावली तालाब का किया अवलोकन
तालाब में पानी की आवक वाली चैनलों के अवरोध हटाने के दिए निर्देश।
यूटिलिटी व्यवस्था […]