इंदौर : जिले में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं से पूरा शहर ठिठुरता रहा। रात का तापमान भी 8.7 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार दिन का तापमान 22.1 (-7) डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बुधवार को हवा की गति कम होने से शीतलहर से राहत मिली।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक यह स्थिति सीवियर कोल्ड की है। इंदौर में इस सीजन का यह पहला सीवियर कोल्ड डे है। लोगों को तेज और ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी गई है। ऊनी वस्त्रों के साथ सर्दी से बचने के लिए टोपी, हेलमेट आदि का उपयोग शुरू करने के लिए कहा गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यहां पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से इंदौर और आसपास के हिस्सों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं।
Related Posts
March 6, 2021 विकास ने बनाई देश की पहली मैकेनाइज्ड टू व्हीलर पार्किंग
इंदौर : इंदौर के ही रहने वाले विकास जैन ने अपने स्टार्टअप के तहत शहर में देश की पहली […]
March 4, 2021 देश के रहने लायक सबसे बेहतर शहरों में टॉप पर रहा बंगलुरू, इंदौर को मिला 9 वा स्थान
नई दिल्ली : देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने के लिए बेंगलुरू सबसे […]
March 4, 2024 बीजेपी नगर अध्यक्ष रणदिवे ने केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से किया संपर्क
लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम-राम लेकर पहुंचे […]
August 10, 2022 रोक के बावजूद बलपूर्वक महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में घुसे भाजयुमो कार्यकर्ता..!
बेरीकेट्स हटाकर अंदर चले गए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।
उज्जैन : पार्टी विथ डिफरेंस […]
June 5, 2021 होटल मशाल में छलक रहे थे जाम, प्रशासन ने सील किया होटल
इंदौर : कलेक्टर मनीष के निर्देश पर जिला प्रशासन और किशनगंज पुलिस ने मिलकर होटल मशाल पर […]
February 2, 2022 चोरी की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व हथियार बरामद
इंदौर : गौतमपुरा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते बड़नगर जिला उज्जैन के दो आरोपियों को […]
January 8, 2021 गोवर्धन पूजा इंद्र के अहंकार को ध्वस्त करने की लीला है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : द्वापर युग की पूतना की तरह हम सबके जीवन में भी दो बार अविद्या रूपी पूतना का […]