विधायक संजय शुक्ला ने कलेक्टर से की मांग।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने ठंड के तेवर को देखते हुए इंदौर में स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने की मांग की है।
उन्होंने इंदौर कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि इस समय इंदौर में तेज ठंड पडना शुरू हो गई है । ऐसे में बच्चे सुबह 7:30 और 8:00 बजे स्कूल के लिए जाते हैं तो उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि सभी स्कूलों का का समय सुबह 9:30 बजे से कर दिया जाए। उन्होंने इसके साथ ही यह आग्रह भी किया है कि स्कूल संचालकों को यह समझाइश दी जाए कि वे स्कूल को सांकेतिक बनाकर 9:30 से शुरू करते हुए एक या 2 घंटे नहीं चलाएं बल्कि दोपहर के समय पर बराबर क्लास लगाएं ताकि बच्चों का शैक्षणिक नुकसान नहीं हो ।
शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के दूसरे जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में कदम उठा लिए गए हैं । इंदौर में अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं । तापमान में आई गिरावट और ठंड के तेवर को देखते हुए आवश्यक है कि अब इंदौर में भी बच्चों के स्कूल के समय में परिवर्तन किया जाए।
Related Posts
June 15, 2021 निगम में उपायुक्त कैलाश जोशी की प्रतिनियुक्ति समाप्त, मूल वन विभाग में वापस भेजा गया
इंदौर : नगर निगम के उपायुक्त उद्यान विभाग कैलाश जोशी की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए […]
November 7, 2021 मन की सच्चाई हो तो बड़ी बहन भी भाई की भूमिका निभा सकती है
सीता और गीता सगी बहनें थी। परिवार में लड़के की चाहत बहुत होती है। जब सीता का जन्म हुआ तब […]
May 13, 2024 लोकसभा चुनाव में वोट डालने अमेरिका से इंदौर आया काबरा परिवार
इंदौर : लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति देने अमेरिका निवासी भारतीय परिवार खास तौर पर […]
January 31, 2021 बीजेपी प्रदेश प्रभारी राव ने सुमित्रा ताई से की भेंट, खजराना गणेश के किए दर्शन
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रभारी, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव शनिवार को इंदौर […]
May 16, 2020 इंदौर में आटा चक्कियों के संचालन की दी गई अनुमति इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते […]
July 28, 2020 30 जुलाई से 4 अगस्त तक पूरी तरह खुला रहेगा शहर, आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया गया निर्णय इंदौर : कोरोना संक्रमण में आयी तेजी के बावजूद जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के दबाव में […]
June 15, 2025 कलेक्शन एजेंट से लाखों रुपयों से भरा बैग लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार
फीनिक्स मॉल की coco cart (चॉकलेट कंपनी) व हेजेंडा (आइस्क्रीम पार्लर) के कर्मचारी ही बने […]