25 दिसंबर को सम्मानित होंगे रचनाकार।
इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस.एन. तिवारी की स्मृति में इस वर्ष (2022) आठ रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह रविवार 25 दिसंबर को अपरान्ह 4.15 बजे आर एन टी मार्ग स्थित मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर के शिवाजी सभागार में होगा।
वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ.शरद पगारे (इंदौर) और डाॅ. श्रीमती मिथिलेश दीक्षित (लखनऊ) को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं मनोज कुमार (भोपाल), संतोष सुपेकर (उज्जैन), डाॅ. सोनाली सिंह (इंदौर) को विधा आधारित और अर्चना मंडलोई (इंदौर) व नीलम तोलानी (इंदौर) को कृति आधारित सम्मान दिया जाएगा। युवा रचनाकार सम्मान से गौरव साक्षी ( राजगढ़, धार) भी सम्मानित होंगे।
आयोजन समिति की संरक्षक सुषमा दुबे और संयोजक मुकेश तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह का यह पांचवा वर्ष है। विचार प्रवाह साहित्य मंच, इंदौर के सहयोग से यह आयोजन होगा।
Related Posts
May 23, 2023 इंदौर एयरपोर्ट से तीर्थयात्रा पर रवाना होंगे 32 बुजुर्ग
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत करवाई जाएगी शिर्डी की यात्रा।
इंदौर : […]
April 4, 2023 मै राजा- महाराजा या चायवाला नहीं, आम आदमी के बतौर लड़ूंगा चुनाव
पत्रकार मिलन समारोह में बोले कमलनाथ।
बावड़ी में गिरकर 36 लोगों की मौत की घटना को […]
August 14, 2021 सांसद लालवानी ने की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा, गांधी हॉल में हो सकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इंदौर : जिले में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए जा रहे नवीकरण, रिट्रोफिटिंग एवं अन्य […]
March 26, 2021 26 मार्च से रात 9 बजे बन्द होंगे बाजार, धर्मस्थलों पर तालाबंदी, धार्मिक आयोजनों पर भी लगाई गई रोक
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई तेजी को देखते हुए गुरुवार को आपदा प्रबंधन समूह […]
April 3, 2025 05G डाउनलोड स्पीड में जियो रहा सबसे आगे
258 एमबीपीएस रही जियो की औसत 5जी स्पीड।
एयरटेल 205 एमबीपीएस 5जी स्पीड के साथ दूसरे […]
July 3, 2022 इंदौर के ओम त्रिवेदी वर्जीनिया में नेशनल साइंस कैंप में विशेष वक्ता के बतौर उद्बोधन देंगे
कीर्ति राणा इंदौर : इंदौर के युवा वैज्ञानिक ओम त्रिवेदी भारत के ऐसे पहले स्नातक छात्र […]
December 26, 2021 बिजली के बढ़े बिल माफ करने और ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर देवास कांग्रेस ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
देवास : शहर एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर चौक से पूर्व […]