इंदौर : शहर के सबसे बड़े फाग उत्सव का रंग गुमाश्ता नगर स्थित श्री तिरूपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान पर जमेगा। इसमें भजन गायक हरिकिशन साबू अपने नवीनतम फ़ाग गीतों की प्रस्तुति देंगे। फाग उत्सव शनिवार 08 मार्च को रात 8 बजे से मंदिर परिसर में प्रारंभ होगा।
देवस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी पुरूषोत्तम पसारी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार मंदिर में श्रद्धालुगण फ़ाग की मस्ती में झूमेंगे और भगवान के साथ फूलों की पंखुरियों से फाग खेलेंगे। रंगों का प्रयोग सर्वथा वर्जित रहेगा। इस उत्सव में भगवान की उत्सव प्रतिमाएं, श्रीदेवी व भूदेवी सहित मनमोहक श्रृंगार के साथ परिसर से बाहर लाई जाएंगी तथा उत्सव स्थल पर विराजित होंगी। प्रभु की मूल प्रतिमा का भी भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस फ़ाग उत्सव में 500 किलों फूलों की पत्तियों का उपयोग, कार्यकर्त्ता करेंगे। यह फ़ाग उत्सव इंदौर के मंदिरों में होने वाले फ़ाग उत्सवों में सबसे बड़ा है। इसमें हजारों की संख्या में स्त्री – पुरूष शामिल होकर शालीनता से फ़ाग का अद्भुत दृश्य उपस्थित करते हैं। फाग उत्सव की व्यवस्था बालाजी मित्र मंडल के राजकुमार बाल्दी एवं मनोज चांडक देखेंगे। ओमप्रकाश पसारी व गोपाल न्याती ने बताया कि उत्सव के समापन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
Related Posts
September 9, 2023 मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए दावे आपत्ति 11 सितंबर तक लिए जाएंगे
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त […]
July 6, 2022 संजय शुक्ला ने शुभ मुहूर्त में किया मतदान, दो लाख मतों से जीतने का किया दावा
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के गृहक्षेत्र बाणगंगा में मतदान को […]
December 24, 2023 अर्जुन की तरह गीता हर दुविधाग्रस्त इंसान को दिव्य दृष्टि प्रदान करती है
इंदौर : गीता भवन में चल रहे अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी […]
July 30, 2019 कावड़ यात्रा में रथ पर सवार होकर दर्शन देने निकले प्रभु केदारनाथ इंदौर: श्रीराम सेवा समिति के बैनर तले श्रावण के दूसरे सोमवार पर मातृशक्ति कावड़ यात्रा […]
October 17, 2020 देश के सबसे बड़े जयचन्द हैं दिग्विजय सिंह- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह को प्रदेश […]
January 6, 2017 बैंक से मिले दो हजार के नोटों से गांधीजी गायब भोपाल,05 जनवरी
सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक ने मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बरोदा […]
November 22, 2023 हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए संपन्न हुआ मतदान
09 पदों के लिए 25 प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में।
1328 अधिवक्ताओं ने किया […]