तीन दिनी मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन 12 नवम्बर से

  
Last Updated:  November 11, 2021 " 12:48 pm"

इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति द्वारा 12 से 14
नवंबर तक प्रीतमलाल दुआ सभागार में ग्यारहवां म.प्र मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मराठी की प्रख्यात कवयित्री स्व.शांताबाई शेळके जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित इस राज्य स्तरीय मराठी साहित्य सम्मेलन में महाराष्ट्र के कई नामचीन साहित्यकार भी भाग ले रहे हैं।
मराठी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष मोहन रेडगांवकर ने बताया कि 12 नवंबर को प्रात: 11 बजे से दिवाली अंक व मराठी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ जगदीश डगांवकर करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिवाली पर महाराष्ट्र में विशेष दिवाली अंक प्रकाशित करने की परंपरा है जिसे महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े चाव से पढ़ा जाता है। 12 नवंबर को ही शाम 6:30 बजे से हास्य कवि सम्मेलन ‘कविता मिश्किलतेच्या वाटेने’ का आयोजन किया गया है। कवि सम्मेलन में अनिल निगुडकर,रवीन्द्र भालेराव और सुषमा अवधूत कविताओं की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.सोनाली सिंह नरगुंदे होंगी। विशेष अतिथि मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक उदय परांजपे होंगे। अध्यक्षता मुंबई के ख्यात कवि अशोक नायगांवकर करेंगे। सूत्र संचालन मुंबई के ही कवि अरुण म्हात्रे करेंगे।
13 नवंबर को सायं 6:30 बजे नाट्यछटा स्पर्धा का पुरस्कार वितरण होगा। साथ ही त्या तिघी-सावरकर घराण्यातील वीर स्त्रिया विषय पर व्याख्यान का आयोजन भी किया गया है। अध्यक्षता विवेक गोरे, संपादक स्वदेश करेंगे। वक्ता होंगी नागपुर की प्रसिद्ध लेखिका डॉ. शुभा साठे। 14 नवंबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें शुद्ध मराठी भाषा में किस प्रकार से अभिव्यक्ति दी जाए इस पर पुणे के माधव राजगुरु प्रशिक्षण देंगे। यह आयोजन मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के सहयोग से किया जा रहा है।14 नवंबर को सायं 6:30 बजे से स्व.शांताबाई शेळके जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित विशेष कार्यक्रम तोच चंद्रमा नभात की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे। संगीत संयोजन गौतम काळे का है। कार्यक्रम में गौतम काळे के अलावा वैशाली बकोरे,राजेन्द्र गलगले,अनुजा वाळुंजकर व सलिल दाते प्रस्तुति देंगे। आयोजन सभी के लिए खुला है। सभी कार्यक्रम प्रीतमलाल दुआ सभागार में होंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *