इंदौर : खजराना गणेश मन्दिर की दान पेटियों से निकले चढ़ावे की गणना जारी है। तीन दिनों में 60 लाख रुपए से अधिक की राशि की गिनती हो चुकी है। 36 पेटियों से कुल 66 लाख 21 हजार रुपयों की गणना हो चुकी है।
तीसरे दिन की गणना में 15 लाख 72 हजार के नोट और
3 लाख 90 हजार रु की चिल्लर की गिनती की गई। अर्थात कुल कुल 19 लाख 62 हजार रुपए की राशि की गणना की गई। अभी कुछ और नोटों की गिनती होना है , जो शुक्रवार को होगी।
हर दिन का हिसाब
–पहले दिन – 15. 95 लाख रु
–दूसरे दिन -30. 63 लाख रु
–तीसरे दिन -19 .62 लाख रु।
की गणना की गई है। इस तरह कुल 66 लाख 21 हजार रुपए की गणना हो चुकी है।
मंदिर की दान पेटियां
मंदिर परिसर में कुल 36 दान पेटियां है। इनमें 13 छोटी और 23 बड़ी है। सभी पेटियां खोली जा चुकी है। तीन दिनों से चल रही है नोटों की गिनती में 66.21 लाख रु नगद रु निकले हैं। नोटों के अतिरिक्त सोने – चांदी के गहनेव विदेशी मुद्रा भी दान पेटियों से निकली।
लॉक डाउन के बाद के बाद खजराना गणेश मंदिर की पेटियां मंगलवार को पहली बार खोली गई। पेटियों से रुपए के साथ मन्नत के कई पत्र भी निकले हैं, जो लोगों ने गणेशजी को लिखे थे। नोट गिनने के लिए दो मशीनों का उपयोग किया गया। नोटों की गिनती मंदिर प्रबंध समिति ओर बैंक अधिकारियों ने मिलकर की।
Related Posts
March 18, 2021 सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के आधार स्तंभ थे स्व. कमल दीक्षित
इंदौर प्रेस क्लब एवं ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि […]
December 31, 2022 ख्यात संगीतज्ञ स्व. विवेक बंसोड को पेश की गई स्वरांजलि
इंदौर : ख्यात हार्मोनियम वादक, कीर्तनकार एवं संगीतज्ञ डॉ. विवेक बंसोड की स्मृति में […]
September 27, 2020 22 फीसदी के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 7 और मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने शनिवार को पौने पांच सौ का आंकड़ा पार कर लिया। ग्रोथ रेट भी […]
February 19, 2023 हंसेश्वर महादेव का किया गया मनोहारी श्रृंगार, संपन्न हुए विभिन्न अनुष्ठान
इंदौर : महाशिवरात्रि के महापर्व पर शनिवार सुबह बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन […]
February 9, 2022 हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाला पहला राज्य होगा मप्र- सारंग
इंदौर : मप्र में इंग्लिश के साथ हिंदी माध्यम से भी मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय […]
July 19, 2020 ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के फ़ॉलोअर्स की तादाद 6 करोड़ हुई नई दिल्ली : ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा […]
April 16, 2023 माफिया डॉन अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज में रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात […]