इंदौर : महाशिवरात्रि के महापर्व पर शनिवार सुबह बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर हंस पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में काशी विश्वनाथ एवं हंसेश्वर महादेश का नमक-चमक से महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। मठ के पवनदास शर्मा ने बताया कि प्रतिमाओं के पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार दर्शन के लिए सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर में बाबा हंसदास द्वारा पूजित विश्वनाथ मंदिर में सभी विधान मंडल स्थापन यज्ञ, गणेश मातरिका पूजन के बाद श्रृंगार व महाआरती हुई।संध्या को हंसेश्वर महादेव का फूलों, सूखे मेवों एवं भांग से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर स्थित गौरी शंकर की अदभुत प्रतिमा का भी अभिषेक पूजन किया गया। इस प्रतिमा में शिवजी के साथ नंदी एवं पार्वतीजी के साथ शेर विराजमान है। शिवजी की गोद में गणेशजी एवं पार्वतीजी की गोद में कार्तिकेय बैठे हुए हैं। इस तरह की प्रतिमा अत्यंत दुर्लभ होकर दर्शनीय-पूजनीय मानी गई है। सुंदर कांड पाठ के बाद फरियाली प्रसाद का वितरण भी किया गया।
Related Posts
September 5, 2022 टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन
मुंबई: भारत के नामी उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह […]
December 12, 2021 खजराना गणेश मन्दिर के पुजारी पद पर भट्ट परिवार के एकाधिकार का प्रस्ताव निरस्त
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई की सिर्फ […]
October 22, 2023 बोलता कम हूं, काम ज्यादा करता हूं, यही मेरी कार्यशैली है : मधु वर्मा
भाजपा के राऊ प्रत्याशी मधु वर्मा का बिचौली मर्दाना व बायपास क्षेत्र की कालोनियों में […]
October 4, 2023 घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतनेवाली सुदीप्ति का टीपीए व सीए इंदौर ने किया सम्मान
सुदीप्ति ने चीन में चल रहे एशियन गेम्स में घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक।
इंदौर की […]
November 24, 2022 इंदौर एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्वीकृत किए 5 करोड़ रूपए
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से इंदौर एयरपोर्ट परिसर के […]
February 12, 2021 2 लाख रुपए कीमत के गांजे सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी, पुलिस थाना हीरा नगर गिरफ्त […]
July 13, 2024 रेवती रेंज पर पौधरोपण महाभियान में भाग लेने वाले एक लाख लोगों के लिए होगी भोजन व नाश्ते की व्यवस्था।
आयोजन स्थल पर भोजन के लिए बनाए चार पांडाल।
पूरा भोजन शुद्ध घी में होगा […]