इंदौर : खजराना गणेश मन्दिर की दान पेटियों से निकले चढ़ावे की गणना जारी है। तीन दिनों में 60 लाख रुपए से अधिक की राशि की गिनती हो चुकी है। 36 पेटियों से कुल 66 लाख 21 हजार रुपयों की गणना हो चुकी है।
तीसरे दिन की गणना में 15 लाख 72 हजार के नोट और
3 लाख 90 हजार रु की चिल्लर की गिनती की गई। अर्थात कुल कुल 19 लाख 62 हजार रुपए की राशि की गणना की गई। अभी कुछ और नोटों की गिनती होना है , जो शुक्रवार को होगी।
हर दिन का हिसाब
–पहले दिन – 15. 95 लाख रु
–दूसरे दिन -30. 63 लाख रु
–तीसरे दिन -19 .62 लाख रु।
की गणना की गई है। इस तरह कुल 66 लाख 21 हजार रुपए की गणना हो चुकी है।
मंदिर की दान पेटियां
मंदिर परिसर में कुल 36 दान पेटियां है। इनमें 13 छोटी और 23 बड़ी है। सभी पेटियां खोली जा चुकी है। तीन दिनों से चल रही है नोटों की गिनती में 66.21 लाख रु नगद रु निकले हैं। नोटों के अतिरिक्त सोने – चांदी के गहनेव विदेशी मुद्रा भी दान पेटियों से निकली।
लॉक डाउन के बाद के बाद खजराना गणेश मंदिर की पेटियां मंगलवार को पहली बार खोली गई। पेटियों से रुपए के साथ मन्नत के कई पत्र भी निकले हैं, जो लोगों ने गणेशजी को लिखे थे। नोट गिनने के लिए दो मशीनों का उपयोग किया गया। नोटों की गिनती मंदिर प्रबंध समिति ओर बैंक अधिकारियों ने मिलकर की।
Related Posts
July 23, 2021 महाराष्ट्र के मुम्बई और कोंकण इलाके में बाढ़ का कहर, हादसों में कई लोगों की मौत
मुंबई : महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। […]
January 23, 2024 भगवान वैंकटेश ने प्रभु श्रीराम के रूप में दिए दर्शन
भगवान को अर्पित किए गए 56 भोग।
प्रभु श्रीराम की भव्य रंगोली रही आकर्षण का […]
February 22, 2021 क्रांति के स्वरों का उदघोष करती तराना पत्रकारिता की प्रस्तुति ने श्रोताओं में भरा जोश
इंदौर : स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक पत्रकारिता सिर्फ पत्रकारों ने ही नहीं की, […]
January 25, 2025 इंदौर स्टेशन के रिडेवलपमेंट से पूर्व जनप्रतिनिधियों को योजना से कराए अवगत : सांसद लालवानी
शंकर लालवानी की वेस्टर्न रेलवे जीएम से मुलाकात में हुई विभिन्न रेल प्रोजेक्ट पर […]
January 18, 2017 नेताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों की बढ़ी सक्रियता के बीच नेताओं का एक पार्टी से दूसरे […]
June 1, 2021 हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने तय की इलाज की दरें
जबलपुर : कोरोना संक्रमण के पीक पर रहते प्रदेश सरकार ने अस्पताल संचालकों, दवा विक्रेताओं […]
July 26, 2020 एडीजे पिता और पुत्र की फ़ूड पॉइजनिंग से संदिग्ध मौत..! बैतूल : जिला मुख्यालय में न्यायाधीश पिता और पुत्र की कथित तौर पर फुड प्वाइजनिंग से मौत […]