इंदौर : 150 ग्राम एम. डी. ड्रग्स (मेफेड्रॉन) के साथ 02 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने बन्दी बनाया है। ड्रग्स का सौदा करते समय क्राईम की टीम ने, आरोपियों को रंगे हाथ धर- दबोचा। आरोपी 05 हजार से 10 हजार रुपये प्रति ग्राम में करते थे ड्रग्स का विक्रय करते थे। उनके कब्जे से 15 लाख रुपए से अधिक कीमत की ड्रग्स और 2 दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को चिमनबाग मैदान में एक पेड़ के नीचे से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम मोहम्मद इरफान पिता सरफराज खान निवासी मोती तबेला थाना रावजी बाजार और मोहम्मद अरबाज देहलवी पिता मोहम्मद मुश्ताक निवासी पिंजरा बाखल थाना पंढरीनाथ जिला इंदौर बताए। उनके कब्जे से 150 ग्राम एमडी ड्रग, 1 हारनेट बाइक, 1 एक्टिवा और 3300 रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पकडे गये आरोपियों का सदर बाजार, पंढरीनाथ एवं शहर के अन्य थानों में आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
Related Posts
January 19, 2021 कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 447 लोगों में पाए गए साइड इफेक्ट, 3 को करना पड़ा भर्ती
नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच कई लोगों में वैक्सीन […]
April 24, 2021 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाया पृथ्वी दिवस, हवन, पूजन के साथ जैव, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी का पृथ्वी दिवस पर महा अभियान हर घर आंगन में हवन, पूजन, […]
June 24, 2021 लॉक डाउन अवधि के तीन माह के बिजली बिल माफ करें सरकार, कांग्रेस ने उठाई मांग
देवास : लॉकडाउन अवधि के दौरान मार्च-अप्रैल मई तीन माह तक सारे व्यापार […]
February 20, 2017 खुशखबरी: आज से हर हफ्ते निकाल सकेंगे 50 हजार नई दिल्ली।बचत खाताधारक आज (20 फरवरी) से अपने खातों से हर सप्ताह 50 हजार रुपये निकाल […]
July 23, 2025 एमटीएच में महिला ने धड़ से जुड़े दो सिर वाले जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
इंदौर : शहर के एमटीएच अस्पताल में एक महिला ने एक धड़ से जुड़े दो सिर वाले जुड़वा बच्चों […]
March 4, 2024 बीजेपी नगर अध्यक्ष रणदिवे ने केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से किया संपर्क
लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम-राम लेकर पहुंचे […]
April 29, 2022 फर्जी एडवाइजरी कंपनी की सरगना पूजा के लॉकर से लाखों के जेवरात व नकदी बरामद
इंदौर : एडवायजरी माफिया पूजा थापा के आत्म समर्पण के बाद की गई पूछताछ में लाखों रुपए नकद […]