इंदौर से 07 नवंबर को दोपहर एक बजे रवाना होगी।
दोनों दिशाओं में एक – एक फेरा लगाएगी यह स्पेशल ट्रेन।
इंदौर : त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायाजित करने के लिए रीवा-इंदौर-रीवा के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक – एक फेरा लगाएगी।
रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्या 02186 रीवा – इंदौर स्पेशल 06 नवम्बर, 2024 बुधवार को रीवा से 20.45 बजे चलकर 11.10 बजे गुरूवार को इंदौर पहुँचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02183 इंदौर – रीवा स्पेशल 07 नवम्बर, 2024 गुरूवार को इंदौर से 13.00 बजे चलकर शुक्रवार को 03.45 बजे रीवा पहुँचेगी।
इस ट्रेन को दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर एवं उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एक फर्स्ट एसी, एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, तेरह स्लीपर, तीन सामान्य और दो एसएलआर कोच के साथ चलेगी।
गाड़ी संख्या 02183 में टिकटों की बुकिंग 06 नवम्बर, 2024 को 14.00 बजे से आरंभ होगी। ट्रेनों के ठहराव समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Related Posts
May 24, 2021 मौत का उत्सव मना रही कांग्रेस, सोनियाजी बनीं हुई हैं धृतराष्ट्र- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर जमकर […]
August 7, 2020 दिल्ली, मुम्बई और दानापुर के लिए इंदौर से चलेंगी तीन निजी ट्रेनें.. नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने इंदौर को तीन निजी ट्रेनों की सौगात दी है। ये ट्रेनें इंदौर […]
March 12, 2025 एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार
25 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल की गई जब्त।
इंदौर : MD ड्रग्स प्रकरण में फरार […]
September 28, 2021 रीवा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर शाकिर चाचा पर जेल में किया गया हमला
रीवा : कुख्यात गैंगस्टर शाकिर चाचा पर जेल में हमला किया गया है। हमला करने वाले कैदी […]
February 18, 2022 बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवशंकर पटेरिया का निधन, कीटनाशक पीकर किया था खुदकुशी का प्रयास
भोपाल : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मप्र वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया का […]
July 4, 2022 क्षेत्र क्रमांक दो की सभा में बोले सीएम शिवराज,सभी अवैध कॉलोनियां होंगी वैध
मदन महल गार्डन पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र क्र.2 की सभी समस्याएं हल करने का वादा […]
October 18, 2019 मप्र में निवेश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को प्रहलाद पटेल का करारा जवाब इंदौर : 'मेग्नीफिसेन्ट एमपी' की आड़ में पूर्व की शिवराज सरकार के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी […]