इंदौर : कोरोना संक्रमण नियंत्रित जरूर हुआ है पर थमा नहीं है। मंगलवार 9 जून को भी 50 से अधिक सैम्पल पॉजिटिव निकले। हालांकि टेस्ट किये गए सैम्पल्स के अनुपात में ये 3 फीसदी से भी कम हैं। मंगलवार को दो मरीजों की मौत भी हुई।
51 नए मरीज मिले, 25 डिस्चार्ज किए गए।
सीएमएचओ कार्यालय से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 2520 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे।इनमें से 2215 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 2101 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 51 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। शेष 63 सैम्पल के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक 50 हजार 544 सैम्पल्स की जांच हो चुकी है। इनमें से 3881 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात ये है कि 2591 मरीज कोरोना को परास्त कर घर लौट गए हैं। मंगलवार को भी 25 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।1129 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
2 और मरीजों की मौत, मृतकों की तादाद बढ़कर 161 हुई।
मंगलवार को कोरोना ने 2 और मरीजों की जान ले ली। इन्हें मिलाकर कोरोना से अब तक 161मरीजों की मौत हो गई है।
Related Posts
November 5, 2021 आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, घर- घर की गई माता महालक्ष्मी की अगवानी, रोशनी से जगमगाया समूचा शहर
इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समूचे शहर में […]
December 9, 2018 मिशेल के बाद अब माल्या की बारी..? सीबीआई दल लंदन रवाना नई दिल्ली: दुबई से अगस्ता सौदे के बिचौलिये मिशेल के सफल प्रत्यर्पण के बाद अब बारी विजय […]
February 18, 2022 इंदौर में स्थापित प्लांट में प्रतिदिन होगा 17 हजार 500 किलो बायो सीएनजी का उत्पादन
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को साकार करने तथा […]
July 14, 2021 26 जुलाई से शुरू होंगी 11 वी, 12 वी की कक्षाएं, अगस्त में प्रारम्भ होंगे कॉलेज
इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है। सरकार कोरोना […]
February 10, 2025 जीआईएस से मप्र का इंडस्ट्रियल सेक्टर होगा बूस्टअप : सीएम डॉ.यादव
इन्वेस्टर्स के लिए आइडियल डेस्टिनेशन बन रहा है मध्यप्रदेश।
इंदौर : मध्यप्रदेश में […]
March 5, 2025 महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के रहवासियों के साथ की बैठक
पेयजल, सीवरेज और सफाई संबंधी समस्याओं के तुरंत निराकरण के दिए निर्देश
इंदौर : महापौर […]
September 30, 2022 साइबर क्राइम, उसके दुष्प्रभाव और बचाव के तरीकों से विद्यार्थियों को कराया अवगत
इंदौर : श्री आरके डागा महेश्वरी एकैडमी में शुक्रवार, 30 सितंबर को साइबर क्राइम जागरूकता […]