नई दिल्ली : तुर्किए में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी प्रांत हाटे में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। तुर्किए के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि ताजा भूकंप में तीन लोगों की मौत हुई है और 213 घायल हुए हैं। भूकंप के झटके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए और हर तरफ अफरा तफरी का माहौल दिखा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा भूकंप के झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
लेबनान के बेरूत में भी महसूस किए गए झटके।
समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया जा रहा है कि हाटे प्रांत में आए 6.4 और 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके पड़ोसी देश लेबनान की राजधानी बेरूत में भी महसूस किए गए। तुर्किये की आपदा एजेंसी डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी (एएफएडी) के हवाले से बताया गया कि हाटे में स्थानीय समयानुसार रात करीब 20.04 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.4 थी, जबकि तीन मिनट बाद 5.8 की तीव्रता का दूसरा भूकंप आया, जिसका केंद्र हाटे के समनदाग में था। एएफएडी ने समुद्र के स्तर में वृद्धि के जोखिम को देखते हुए एहतियात के तौर पर नागरिकों से तटीय क्षेत्रों पर जाने से बचने का आग्रह करते हुए चेतावनी भी जारी की है।
Related Posts
September 2, 2023 आदर्श रेल पुलिस थानों के अधिकारी,कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज
इंदौर : पुलिस अधीक्षक, रेल कार्यालय इंदौर में जीआरपी के आदर्श थानों के आउटर, क्राइम सेल […]
October 19, 2022 एक्ट्रेस वैशाली के गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक।
विभिन्न जिलों में घटित […]
October 19, 2022 28 अक्टूबर को इंदौर में प्रवेश करेगी राम रथ यात्रा
इंदौर : दक्षिण भारत के संत स्वामी शक्ति शांतानंद महर्षि द्वारा बीते 30 वर्षों से राम रथ […]
December 18, 2023 विद्यासागर स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया अनूठा प्रदर्शन
पूर्व छात्रों का संपन्न हुआ मिलन समारोह।
इंदौर : विद्यासागर स्कूल का 32वां वार्षिक […]
August 30, 2020 बीजेपी कार्यालय में महिला और व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने की गणनायक की आराधना इंदौर : भाजपा कार्यालय पर भगवान गणेशजी की आरती प्रतिदिन पार्टी के अलग- अलग प्रकोष्ठ के […]
February 9, 2025 दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी का खत्म हुआ वनवास
विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीतकर की सत्ता में वापसी।
केवल 22 सीटों पर सिमटी […]
December 8, 2020 नगरीय निकायों के महापौर व अध्यक्ष के पदों का 9 दिसम्बर को होगा आरक्षण
भोपाल : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि राज्य के […]