भोपाल: कमलनाथ सरकार की रवानगी तय करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कमलनाथ सरकार का जाना तय है।अगले एक हफ्ते में बीजेपी प्रदेश में सरकार बना लेगी।
उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज का बीजेपी में स्वागत है। वे बड़े कद के नेता हैं।उनकी पार्टी कार्यालय में जोरदार ढंग से अगवानी की जाएगी। सिंधिया के पोस्टर पर कालिख पोतने वाले कांग्रेसियों को नरोत्तम ने कायर बताया।
आपको बता दें कि बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय जाकर बीजेपी ज्वाइन की थी। गुरुवार दोपहर वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भोपाल आ रहे हैं। यहां आने के बाद वे बीजेपी कार्यालय जाएंगे। वहां उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। श्री सिंधिया शुक्रवार 13 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।
Related Posts
February 4, 2024 ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी यूएसए के साथ पीआईएमआर ने साइन किया एमओयू
समझौते के तहत मध्य भारत के छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालय के साथ ट्विनिंग एमबीए प्रोग्राम […]
February 22, 2022 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शीघ्र भरें जाएं रिक्त पद, पूरी क्षमता से चले अस्पताल- संभागायुक्त
इंदौर : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की चिकित्सकीय तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त […]
April 3, 2023 बावड़ी हादसे का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
घटना की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने और दोषियों कर कठोर कारवाई की मांग को […]
June 16, 2021 कोरोना ने कराया सत्त्य से साक्षात्कार…
मैंने अपने जीवन में कई समाज सुधारकों के बारे में पढ़ा है जैसे: राजा राम मोहन राय, स्वामी […]
October 6, 2024 जैन समाज के गरबा उत्सव रास रंग में मंत्री विजयवर्गीय ने गरबा गीत गाकर बांधा समां
इंदौर : जैन समाज के हंसदास मठ में आयोजित निःशुल्क रास रंग गरबा उत्सव में शनिवार को […]
January 30, 2017 ट्रंप की बैन वाली लिस्ट में पाकिस्तान भी शामिल किया जा सकता है: व्हाइट हाउस वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने इसका संकेत दिया कि आने वाले समय में उन […]
January 20, 2021 राशन माफिया के दफ्तर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मन्दिर की जमीन पर कब्जा कर किया था अवैध निर्माण
इंदौर : राजनीतिक संरक्षण के दम पर गरीबों के अनाज पर डाका डालने वाले राशन माफिया भरत दवे […]