मैनेजर के हैं दूसरी से संबंध, पत्नी ने किया मना तो बेटे पिलाया जहरीला स्प्रे

  
Last Updated:  October 25, 2016 " 11:35 am"

इंदौर।पति के अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला पर इतना भारी पड़ा कि पति अपने ही बेटे की जान का दुश्मन बन गया। एक टेलीशापिंग कंपनी के मैनेजेर ने पहले पत्नी और बेटे के साथ मारपीट के बाद बेटे के चेहरे पर जहरीला पदार्थ स्प्रे कर उसे जबरदस्ती पिला दिया। जानें क्या है पूरा मामला…
– घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर की है।
– शीतल नगर निवासी वाणीवृत चक्रवर्ती मूलरूप से कोलकाता के रहने वाले है। वे यहां एक टेलीशॉपिंग कंपनी में मैनेजर है।
– उनकी पत्नी तान्या अपने बेटे के साथ कोलकाता में रहती है। दिवाली के लिए तान्या इंदौर आई हुई थी।
– यहां आने पर उसे पता चला कि उसके पति के किसी महिला के साथ संबंध बन गए हैं। इसलिए ना वो कोलकाता शिफ्ट होता है और ना उन्हें इंदौर रहने देता है।
– इस पर सोमवार रात दोनों पति -पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा कि वाणी ने तान्या की जमकर पिटाई कर दी। ये देख उनका बेटा जोर-जोर से रोने लगा।
– वो पापा से बार-बार कह रहा था प्लीज मम्मी को मत मारो। उसकी बात सुन वाणी का गुस्सा उस पर फूट पड़ा। उसने पहले बेटे की पिटाई की। फिर भी उसका मन नहीं भरा तो अंदर
से जहरीले स्प्रे की बोतल ले आया।
– उसने पहले बेटे के मुंह पर स्प्रे छिड़क दिया इसके बाद उसकी मुंह खोलकर जबरदस्ती स्प्रे पिला दिया। मुंह में स्प्रे जाने से बेटे की हालात बिगड़ने लगी।
– तान्या तुरंत उसे लेकर एमवाय पहुंची। यहां डाक्टरों ने सबसे पहले उसे वोमिट करवाकर स्प्रे का असर कम किया।बाद में ग्लूकोज चढ़ाया गया।करीब दो घंटे बाद वो सामान्य हुआ।
– तान्या की शिकायत पर विजय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *