पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की भारी मूल्यवृद्धि के खिलाफ 20 फरवरी को आधे दिन बन्द रहेगा इंदौर

  
Last Updated:  February 17, 2021 " 04:20 am"

इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं मुख्य भँवर शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर पेट्रोल डीजल एवं गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ 20 फरवरी को आधे दिन का इंदौर बंद रहेगा।
दोपहर 1 बजे तक इंदौर बंद के इस आव्हान पर सभी काँग्रेस जन अपने अपने क्षेत्र में शान्ति पूर्ण तरीके से बंद करवाएंगे। बंद से आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी।
बाकलीवाल ने कहा के केंद्र की भाजपा सरकार महँगाई के नारे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद कच्चे तेल में भारी गिरावट के बाद भी लगातार पेट्रोल, डीजल एवं गैस के मूल्य में वृद्धि हो रही है, जिसके कारण हर परिवार का बजट बिगड़ता जा रहा है।
इस वृद्धि के कारण आवश्यक वस्तु खाद्य तेल, दालें, शकर व चावल के साथ साथ खाद्य पदार्थो के दामों में बेहताशा वृद्धि होती जा रही है। जनता पीड़ित है,लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है।।।
इसके चलते मध्यप्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर इंदौर भी आधा दिन बंद रहेगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल ने सभी व्यपारिक संगठनों से आव्हान किया है कि,जन हित मे किये जा रहे इस बंद को अपने अपने कारोबार आधे दिन तक बन्द रख कर सफल बनाए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *