मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंगोत्सव और मेले का भी होगा आयोजन।
इंदौर : श्री गुजराती समाज इंदौर द्वारा अपने शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मकर सक्रांति पर 15 जनवरी को मैराथन दौड़ और पतंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पंजीयन किए जा रहे हैं। 5 किमी की यह मैराथन दौड़ स्कीम नंबर 54 स्थित गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल से शुरू होकर विजय नगर होते हुए एलआईजी गुरुद्वारा से यू टर्न लेकर पुनः गुजराती समाज इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचकर समाप्त होगी। अभी तक तीन हजार लोग इस मैराथन के लिए अपना पंजीयन करवा चुके हैं। रास्ते में एनर्जी ड्रिंक, फ्रूट्स और डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी। विजेताओं को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे।
पतंगोत्सव और मेले का आयोजन।
गुजराती समाज के मानद महामंत्री पंकज संघवी के मुताबिक मैराथन के बाद गुजराती स्कूल परिसर में पतंगोत्सव, गिल्ली – डंडा और सितोलिया के आयोजन होंगे, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यहां गुजराती व्यंजनों के स्टॉल, बच्चों के लिए झूला, चकरी और घुड़सवारी का इंतजाम भी किया गया है। इसी के साथ गीत – संगीत की व्यवस्था भी की गई है।
Related Posts
June 12, 2020 एसजीएसआईटीएस को एनआईआरएफ रैंकिंग में मिला स्थान इंदौर : मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) भारत सरकार द्वारा एनआरआईएफ (नेशनल […]
June 30, 2022 हर वार्ड में खोलेंगे महापौर कार्यालय, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान – शुक्ला
नागरिकों को नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा, निगम उनके वार्ड में आएगी।
इंदौर : कांग्रेस के […]
January 13, 2021 सांसद लालवानी ने की मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा, अधिकारियों को काम की गति बढाने के दिए निर्देश
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने मेट्रो के अधिकारियों से मुलाकात की और दो टूक कहा कि इंदौर […]
August 5, 2023 वार्ड 57 में समर्थ मठ क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक की लागत से बनेगी सड़क
महापौर भार्गव और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन।
विकास कार्य की योजना बना […]
May 1, 2022 न्यायपालिका और विधायिका का संतुलन प्रभावी न्याय व्यवस्था का रोडमैप बनाएगा- पीएम मोदी
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित […]
February 27, 2024 आदतन रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले 283 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त होंगे
इंदौर : महानगर में यातायात प्रबंधन एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से […]
October 17, 2023 हुकमचंद मिल गणेशोत्सव समिति ने समाजसेवी परमालिया का किया सम्मान
इन्दौर : गणेश विसर्जन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 1992 से आज तक नेताजी सुभाष मंच के […]