उज्जैन रोड पर जगह – जगह गीत – संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से किया गया ‘प्रचंड’ स्वागत
इंदौर : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का इंदौर से उज्जैन जाते और वापस इंदौर आते समय कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह स्कूल – कॉलेज के विद्यार्थियों और नागरिकों ने गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ ही भारत व नेपाल के झंडे लहराकर श्री प्रचंड का भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया।
इंदौर से उज्जैन जाते वक्त गांधीनगर सुपर कॉरिडोर पर चोईथराम और टीसीएस चौराहे पर नरसीमुंजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने नृत्य, लव कुश चौराहे पर सत्य साईं विद्यालय के बच्चों ने बैंड, वैष्णव विद्यापीठ वैष्णव इंस्टीट्यूट के बच्चों ने गणेश वंदना व क्लासिकल डांस, काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने इंदौरी आर्टिस्ट समूह ने शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से श्री प्रचंड का स्वागत और अभिनंदन किया।
इसी तरह उज्जैन से वापस इंदौर आते समय गार्डन आफ इट रेस्टोरेंट के सामने श्रीराम स्कूल के बच्चों ने वंदना एवं डांस, चारपाई रेस्टोरेंट के सामने सिका स्कूल की छात्राओं ने डांस एवं शिव तांडव, मोती टॉकीज सांवेर रोड़ के सामने कन्या स्कूल सांवेर के बच्चों ने मध्यप्रदेश गान, आईपीएस अकादमी सांवेर रोड़ पर वहीं के बच्चों ने पधारो म्हारो देश संगीत गान, बापट चौराहा पर कल्चरल डिपार्टमेंट द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से श्री प्रचंड का स्वागत किया गया।
Related Posts
May 3, 2024 कांग्रेस से भाजपा में गए ‘बम’ पर मंडराए अदालती बादल
अब 10 मई को फूटेगा बम !
कोर्ट को सौंपी फैकल्टी डॉटा वाली पेन ड्राइव ।
♦️कीर्ति […]
October 28, 2021 वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : अंतरराज्यीय गैंग के दो इनामी शातिर चोरों को थाना गौतमपुरा पुलिस ने बन्दी बना […]
August 24, 2020 ढाई लाख से अधिक सदस्यों को 1 सितम्बर से मिलेगा एक रुपए किलो राशन इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप इंदौर जिले में विभिन्न श्रेणियों […]
February 3, 2024 वर्ल्ड वेटलैंड डे के उपलक्ष्य में फोटो प्रदर्शनी, फिल्म वर्कशॉप और फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन
इंदौर : वर्ल्ड वेटलेंड डे के अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला, देवी अहिल्या […]
July 3, 2022 इंदौर के ओम त्रिवेदी वर्जीनिया में नेशनल साइंस कैंप में विशेष वक्ता के बतौर उद्बोधन देंगे
कीर्ति राणा इंदौर : इंदौर के युवा वैज्ञानिक ओम त्रिवेदी भारत के ऐसे पहले स्नातक छात्र […]
April 22, 2020 सीएम शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, सिंधिया समर्थक मंत्रियों को मिले कम महत्व के विभाग…! भोपाल : सीएम शिवराज ने मंत्रिमंडल के पांचों सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। […]
November 20, 2022 दानवीर उद्योगपति विनोद अग्रवाल को गणेश अलंकरण से नवाजा गया
मप्र ज्योतिष एवम विद्वत परिषद ने शहर के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों की उपस्थितियों में […]