यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्प से टिकट बुकिंग के लिए अधिकतम दूरी को 5 से 20 किमी किया गया।
इंदौर : भारतीय रेलवे द्वारा मेमू/डेमू/पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही साथ मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में भी सामान्य कोच में यात्रा करने हेतु अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्प सुविधा की शुरुआत कुछ वर्ष पूर्व की गई थी। इसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। गाड़ियों का नियमित रूप से परिचालन शुरू होने के बाद इस सुविधा को पुन: प्रारंभ कर दिया गया है। अभी तक एप के जरिए मोबाइल फोन के माध्यम से यात्री रेलवे स्टेशन से 05 किलोमीटर दायरे में अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकते थे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे को बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया गया है, अर्थात् पूर्व में रेलवे स्टेशन से 05 किलोमीटर के दायरे में अनारक्षित टिकट बुक किया जा सकता था, अब रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर के दायरे तक यात्री अपना अनारक्षित टिकट
‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्प के जरिए बुक कर सकते हैं।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में यह सुविधा आरंभ हो गई है।
Related Posts
December 26, 2019 सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर व्याप्त आशंकाओं का कैलाशजी ने किया समाधान इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून के साथ ही एनआरसी और एनपीआर को लेकर मचे बवाल के बीच बीजेपी […]
July 27, 2023 बी टेक के छात्र की हत्या के मामले में युवती सहित चारों आरोपी गिरफ्तार
पूर्व बॉयफ्रेंड को मारना चाहती थी युवती, मार दिया उसके दोस्त को।
मंगलवार देर रात […]
October 17, 2021 डायरी आधारित धोखाधड़ी की शिकायत पर 9 दलालों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले […]
April 10, 2023 राहगीरों के मोबाइल लूटकर ले जाने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार
ढाई लाख रुपए मूल्य के 32 मोबाइल किए जब्त।
इंदौर : मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने […]
June 16, 2017 मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है महाराष्ट्र बीजेपी: देवेंद्र फडणवीस मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में बीजेपी की इकाई […]
December 30, 2023 ज्ञान के साथ सेवा का भाव उसे अलंकृत बना देता है..
सेवा के क्षेत्र में भी इंदौर अग्रणी - शंकराचार्य
56वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन […]
May 13, 2023 बंगलुरू टाइगर ने एमपी रॉयल को एक अंक से दी शिकस्त
जस्ट कबड्डी लीग में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी।
इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, […]