बेटमा में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने किया पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, अब स्थिति नियंत्रण में..

  
Last Updated:  March 16, 2021 " 04:53 am"

इंदौर : बेटमा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद स्थिति अब नियंत्रण में बताई गई है। एसपी पश्चिम महेशचंद्र जैन, एसडीएम, तहसीलदार बजरंग बहादुर ने पुलिस बल के साथ भ्रमण करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल धारा 144 नहीं लगाई गई है। जिला व पुलिस प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बताया जाता है कि सोमवार को क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें दूसरे पक्ष के तीन लोगों को चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेटमा में मन्दिर प्रांगण में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। वहीं विजय व सोहैल में विवाद हो गया। दो दिन पहले भी इनमें विवाद हुआ था। पुलिस की समझाइश से मामला शांत हो गया था। सोमवार को पुनः उसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसपर सोहैल के लोगों ने विजय के घर पर पथराव किया, जिसमें महिलाओं व बच्चों को चोटें आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंदौर से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया है। आला अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल स्थिति शांत व नियंत्रण में बताई गई है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *