इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते तीन दिनों से कमीं आ रही है। गुरुवार को संक्रमित मामले टेस्टिंग के अनुपात में 9 फीसदी रहे। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 3 सौ से अधिक होने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी कम हुई है। हालांकि मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
412 नए मरीज मिले।
गुरुवार 10 दिसम्बर को 2345 सैम्पल लिए गए। 4608 सैम्पलों की जांच की गई। 4183 निगेटिव पाए गए। 412 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो 564222 सैम्पलों की जांच की गई है। 47839 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से करीब 87 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों ने तोड़ा दम।
गुरुवार को 4 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 803 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
327 मरीजों ने कोरोना को दी मात।
गुरुवार को 327 मरीज कोरोना के चक्रव्यूह को भेदकर घर लौटने में कामयाब रहे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 42036 मरीज कोरोना को परास्त करने में सफल रहे हैं। 5 हजार मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
April 21, 2021 कोरोना का कहर जारी 1781 मिले नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा हर नए दिन के साथ नई ऊंचाई छू रहा है। मंगलवार को 19 […]
April 9, 2021 गुरुवार को 29 हजार से अधिक लोगों को लगाया गया कोविड का टीका
इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु इंदौर में जारी कोविड […]
September 26, 2023 आबकारी विभाग ने जब्त की 30 पेटी अवैध शराब
कुलकर्णी नगर के एक मकान पर दबिश देकर की गई बरामद।
जब्त अवैध शराब का मूल्य एक लाख 22 […]
August 26, 2021 शहर में 4 बार हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस के खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी…!
*प्रदीप जोशी*
स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर इंदौर कोरोना संक्रमण और सांप्रदायिक […]
April 17, 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामभक्त हनुमान का प्रकटोत्सव
इंदौर : रामभक्त हनुमान का प्रकटोत्सव पूरे शहर में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। मठ […]
April 26, 2020 इंदौर, भोपाल सहित कोरोना हॉटस्पॉट बने 6 जिलों में राहत नहीं भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी सुरक्षात्मक उपायों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन […]
December 17, 2019 बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में 390 पेज का चालान पेश, 6 महिलाओं सहित 8 को बनाया आरोपी इंदौर : पूरे प्रदेश को हिला देने वाले बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने करीब 88 […]