इंदौर : सोमवार को अभिनव कला समाज के मंच पर नटराज थियेटर ग्रुप एवं फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले अशोक कुमार ‘अंचल’ द्वारा लिखित नाटक ‘पागलखाना’ का मंचन किया गया। इसके निर्देशक अर्जुन नायक और सह निर्देशक अर्पित द्विवेदी थे। 70 के दशक में लिखा गया, यह नाटक वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। प्रतीकात्मक पागलों के माध्यम से वर्तमान राजनीति, सामाजिक व प्रशासनिक व्यवस्था पर करारा प्रहार यह नाटक करता है।
इसी के साथ महिलाओं के प्रति समाज में पुरुष की सोच को भी उजागर करता है। इसमें शासन, प्रशासन, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की मिलीभगत से समाज में उत्पन्न समस्याओं को प्रदर्शित किया गया। पागलखाना उस वास्तविकता को उजागर करता है, जहाँ सत्ता और शोहरत के बल पर सब कुछ जीता जा सकता है। हास्य से शुरू हो कर यह नाटक दर्शकों को गंभीरता की ओर ले जाता है। साथ ही सोचने भी पर मजबूर करता है कि आखिर हम क्या है?, क्यों है?, क्या कर सकते हैं? और क्या कर रहे हैं। ?
नेता के किरदार में कमलकांत धुर्वे, उद्योगपति के किरदार में विकास चौधरी, पत्रकार के किरदार में तुषार गहलोत, गायक के किरदार में अर्पित पात्रा, सुरसतिया के किरदार में निष्ठा मौर्य, बाक़ी पागलों की भूमिका अर्पित द्विवेदी,सागर, शुभम् , हर्षित थे।लाइव म्यूजिक देव-ऋषि ने दिया।
Related Posts
October 13, 2020 दुष्कर्म का आरोपी डॉ. हेमंत चौपड़ा 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर
इंदौर : इलाज के दौरान युवती से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी डॉक्टर हेमंत चौपड़ा को अदालत […]
December 1, 2024 मंत्री समर्थक और उसके साथियों ने की डेयरी में तोड़फोड़
डेयरी संचालक की पत्नी से की अभद्रता, कर्मचारी से की मारपीट।
आरोपियों के खिलाफ पहले […]
June 13, 2021 सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, राजेन्द्र नगर रेलवे ब्रिज से गिरकर युवती की मौत
इंदौर : सेल्फी के शौक ने एक युवती को जिंदगी से ही महरूम कर दिया।दरअसल, सिलीकान सिटी की […]
August 31, 2023 उज्जवला योजना की हितग्राही महिलाओं को 450 रुपए में गैस रिफिल
जुलाई - अगस्त में करवाए गैस रिफिल पर मिलेगी सब्सिडी।
40 लाख हितग्राही महिलाओं के […]
November 12, 2021 बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 05 वर्ष के सश्रम कारावास […]
February 11, 2022 5 लाख की एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत हीरानगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एम.डी.(मेफैड्रोन) […]
October 5, 2019 विद्याधाम में शतचंडी महायज्ञ जारी, महाअष्टमी पर दी जाएंगी विशेष आहुतियां इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम में नवरात्रि के तहत शतचंडी महायज्ञ का किया जा रहा […]