इंदौर: कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला। उहोने कहा कि विजयवर्गीय ने मंत्री रहते भ्रष्टाचार कर जो काली कमाई की है, उसी के दम पर वे सरकार गिराने की बात कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं। सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में ये सरकार पूरे 5 साल चलेगी। मंत्री श्री वर्मा रविवार को मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि उनके बॉस इशारा करें तो वे कभी भी कमलनाथ सरकार को गिरा देंगे। उसी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री वर्मा ने ये बात कही।
विजयवर्गीय के कारण ही मालवा- निमाड़ में बीजेपी की दुर्गति
मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मालवा- निमाड़ की 66 सीटों का प्रभार उनकी पार्टी ने सौपा था पर यहीं बीजेपी की सबसे ज्यादा दुर्गति हुई। अगर वे अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाते तो बीजेपी की सरकार बन गई होती।
Related Posts
July 11, 2024 कांग्रेस में बचे हिंदू राहुल गांधी के हिंदू विरोधी अभियान का हिस्सा न बनें : डॉ. जैन
नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने राहुल […]
September 23, 2023 ऐसा क्यों किया कमलनाथजी..?
🔹कीर्ति राणा 🔹
जन आक्रोश रैली से ज्यादा आक्रोश तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में उबाले […]
April 2, 2025 वर्तमान में चल रहे विकास कार्य पूरे होते ही बदल जाएगी शहर की फिजा
स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में बोले बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा।
बिगड़े […]
May 14, 2021 गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए शिक्षाविद भी आए आगे, राशन व भोजन के पैकेट का किया वितरण
इंदौर : शहर में लंबे समय से जारी कोरोना कर्फ्यू के चलते गरीब व मजदूरी पेशा वर्ग रोजगार […]
May 3, 2024 मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु व्यक्तिगत संपर्क पर दिया जाएगा जोर
लोकसभा निर्वाचन 2024
सरल, सुगम, निष्पक्ष, निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण रूप से मतदान […]
May 4, 2022 प्रसार भारती ने घोंटा मालवी – निमाड़ी भाषा का गला..!
आकाशवाणी इंदौर केंद्र के जिम्मेदार ठीक से बता नहीं पाए क्षेत्रीय भाषा की […]
August 2, 2018 मोबाइल के शोरूम में लाखों की चोरी इंदौर: एमजी रोड स्थित एक शोरूम पर धावा बोलकर अज्ञात बदमाश नकदी सहित लाखों के मोबाइल ले […]