मुंबई : कोरोना वायरस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2015 बैच के अधिकारी सुधाकर शिंदे (त्रिपुरा कैडर) का शुक्रवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद आईएएस अधिकारी सुधाकर शिंदे को पहले नांदेड़ से औरंगाबाद के अस्पताल ले जाया गया। यहां तबियत बिगड़ने के बाद पुणे लाया जा रहा था।
पुणे पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।
त्रिपुरा में तैनात शिंदे नांदेड़ के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले छुट्टी में घर आए थे। यहां आते ही वे कोरोना संक्रमित हो गए। शिंदे अपने पीछे एक बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं।
ट्विटर पर लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि।
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट कर लिखा है- कोरोना संक्रमण के कारण भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अधिकारी सुधाकर शिंदे (त्रिपुरा कैडर) का निधन हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिवार को इस भयावह दुःख को सहने की शक्ति दे।
आईएएस प्रियंका शुक्ला ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-त्रिपुरा जेल सुधारों में सराहनीय काम करने वाले बेहतरीन अधिकारियों में से एक सुधाकर शिंदे कोविड -19 के खिलाफ जंग हार गए। भगवान उनके प्रियजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।
Related Posts
May 3, 2025 एमआरएफ टू व्हीलर रैली का आयोजन चार मई को..
इन्दौर : एमआरएफ मोग्रिप एफएसएससीआई नेशनल टू-व्हीलर रैली चैम्पियनशिप का पहला चरण एमआरएफ […]
July 20, 2023 मप्र राज्य जूनियर ई- स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से
पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई।
इंदौर : मध्यप्रदेश में देश की पहली ई-स्पोर्ट्स अकादमी […]
October 5, 2020 रालामंडल में तेन्दुए की आमद, जारी किया गया अलर्ट
इंदौर : बायपास स्थित रालामंडल अभ्यारण में लंबे समय बाद पुनः तेंदुए की चहलकदमी देखी गई […]
July 19, 2023 ट्रेन के सामान्य श्रेणी के यात्रियों को मिलेगा 20 रुपए में भोजन
पश्चिम रेलवे ने चितौडगढ़ सहित चार स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर शुरू की ये […]
February 20, 2020 बॉबी छाबड़ा के फर्जीवाड़े का अयोध्यापुरी के भूखंड धारक भी भुगत रहे खामियाजा इंदौर : सहकारी सोसायटियों की जमीनों की बंदरबाट करने वाला भूमाफिया बॉबी छाबड़ा पुलिस की […]
October 21, 2019 पांच मंजिला होटल में भीषण आग, बचाए गए सभी यात्री इंदौर : विजय नगर स्थित गोल्डन गेट नामक होटल में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट के चलते आग लग […]
May 28, 2024 पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक चलेगा जलस्रोतों के संरक्षण का अभियान
जनभागीदारी से होगी नदी, कुएं, तालाब, बावड़ियां आदि की सफाई।
जनप्रतिनिधियों के […]