इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया 25 मई 2022 को सुबह 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय में की जाएगी जिसमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य तथा जनपद इन्दौर की ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंचों (ग्राम पंचायत फूलकराडिया को छोड़कर) के आरक्षण की प्रक्रिया की जाएगी।
मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 में उल्लेखित विहित धाराओं एवं नियमों के अंतर्गत त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के लिए इन्दौर जिले की जिला पंचायत के सदस्यों, चारों जनपद पंचायत क्रमशः इन्दौर, डॉ. अम्बेडकर नगर महू, सांवेर एवं देपालपुर के अध्यक्षों, जनपद पंचायत के सदस्यों तथा चारों जनपदों की पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा इन सभी वर्गों में महिलाओं के लिए आरक्षण की प्रक्रिया होगी।
इसी प्रकार जनपद पंचायत डॉ. अम्बेडकर नगर महू ( ग्राम पंचायत कांकरिया एवं रामपुरिया खुर्द को छोड़कर) के ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया जनपद पंचायत सभाकक्ष (नवीन) महू में होगी। इसी तरह जनपद पंचायत सांवेर के ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया जनपद पंचायत कार्यालय सभाकक्ष सांवेर में एवं जनपद पंचायत देपालपुर के ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया जनपद पंचायत कार्यालय सभाकक्ष देपालपुर में की जाएगी।
Related Posts
March 17, 2020 अब इंदौर में ही हो सकेगी कोरोना की जांच, बाहर नहीं भेजने पड़ेंगे सैंपल *संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों की समीक्षा […]
August 16, 2022 चाय – नाश्ते की दुकान में लगी आग पर राहगीर युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पाया काबू
इंदौर : एमटीएच कंपाउंड में इंदौर प्रेस क्लब के पीछे गली में स्थित मंथन नामक चाय - […]
September 17, 2022 भारत में चीतों की वापसी से जैव विविधता की टूटी कड़ी फिर से जुड़ी – प्रधानमंत्री मोदी
प्रकृति और पर्यावरण के सरंक्षण में ही सुरक्षित है हमारा भविष्य - मोदी।
प्रधानमंत्री […]
May 16, 2020 इंदौरियों ने बता दिया वे पीड़ित मानवता के आंसू पोंछने में भी नम्बर वन हैं.. इंदौर : (राजेंद्र कॉपरगांवकर) बीते कुछ दिनों से मीडिया का हर माध्यम प्रवासी मजदूरों से […]
January 2, 2017 अब सपा में चुनाव चिह्न पर ‘कब्जे’ की जंग, बेटे के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे मुलायम नई दिल्ली. दो फाड़ हो चुकी समाजवादी पार्टी में अब उसके चुनाव चिह्न पर 'कब्जे' की जंग […]
April 10, 2022 कोरोना के नए वैरिएंट एक्स ई से डरने की जरूरत नहीं,सामान्य सर्दी- जुकाम जैसा होगा संक्रमण- डॉ. पांडे
इंदौर : चीन व ब्रिटेन में कोरोना के केसेस बढ़ने के साथ भारत में मुम्बई व गुजरात में भी […]
May 26, 2021 अनलॉक की तैयारी में व्यावसायिक इलाकों और अस्पताल परिसरों को किया जा रहा सेनिटाइज
इंदौर : शहर को 1 जून से अनलॉक करने की तैयारी के तहत भीड़ वाले स्थानों को सेनिटाइज किया […]