इंदौर : सर्द होते मौसम में आग लगने की घटनाएं चौंका रही हैं। एक दिन पहले ही विजय नगर स्थित गोल्डन गेट होटल में हुए अग्निकांड के बाद मंगल- बुध की दरमियानी रात दवा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों और रहवासियों ने धुंआ निकलते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायरब्रिगेड कर्मी दमकलों के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। अंदर जाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को जेसीबी बुलवाकर दीवार तुड़वानी पड़ी। अंदर जाने पर पता चला कि आग अमित मेडिकल स्टोर में लगी है। पास की एक अन्य दुकान भी आग की चपेट में आ गई थी। दुकान के ताले तोड़कर आग पर पानी की बौछार की गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद 12 टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि आग में दुकान का फर्नीचर, दवाइयों का स्टॉक और अन्य सामान जल गया। लाखों रुपए के नुकसान की बात कही गई है।
Related Posts
April 6, 2020 वायरोलॉजी लैब की क्षमता बढ़ी, अब इंदौर में ही हो सकेंगे अधिकांश कोरोना टेस्ट कोविड- 19 के सेंपल टेस्ट अब इंदौर में ही होंगे।
इंदौर : कोरोना वायरस से संक्रमण की […]
November 21, 2023 अलीजा सरकार ने बालाजी स्वरूप में भक्तों को दिए दर्शन
हजारों भक्तों ने लिया वीर अलीजा सरकार के अलौकिक स्वरूप का दर्शनलाभ।
सुंदरकांड और […]
September 5, 2020 सड़क पर दौड़ने लगी यात्री बसें, बीआरटीएस पर भी शुरू हुआ आई बसों का संचालन इंदौर : शुक्रवार को बस ऑपरेटरों की मांगों पर सहमति बनने के बाद इंदौर से अन्य शहरों के […]
March 6, 2025 खुले आसमान के नीचे पढ़नेवाले छात्रों की मदद को आगे आए निगमायुक्त
शैक्षणिक सामग्री के साथ हर तरह की मदद का दिया भरोसा।
इंदौर : इंदौर नगर निगम आयुक्त […]
January 29, 2023 तंजानियाई दल ने किया इंदौर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन
इंदौर : स्वच्छता में लगातार छठी बार नंबर वन इंदौर शहर की साफ - सफाई एवं सॉलिड वेस्ट […]
September 1, 2020 प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना पड़ी महंगी, उस्मान पटेल सहित 6 पर रासुका इंदौर : मोहर्रम की 10 तारीख (30 अगस्त) *यौमे आशुरा* को खजराना क्षेत्र में ताजिए निकालकर […]
October 31, 2018 सरदार पटेल के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण इंदौर: गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया गांव में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा […]