भोपाल : ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान कहा था कि यह खून की खेती हो रही है।’ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो कुछ हुआ, क्या यही वह खून की खेती थी, जिसकी बात राहुल गांधी कर रहे थे ? दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसमें राहुल गांधी की भूमिका क्या थी ? मैं यह मांग करता हूं कि 26 जनवरी के दिन दिल्ली में जो खून खराबा करने का प्रयास हुआ, उसमें राहुल गांधी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
तिरंगे का अपमान करने वालों को जवाब देगा देश।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि देश में तथाकथित आंदोलन के नाम पर गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भारत को दुनिया में बदनाम करने का कांग्रेस और वामपंथी नेताओं का प्रयास था। इसके जरिए कांग्रेस और वामपंथी नेता देश का वातावरण बिगाड़ना चाहते थे, लेकिन मैं दिल्ली पुलिस को बधाई देता हूं कि जिसने सूझबूझ के साथ उस वातावरण को बिगड़ने से बचा लिया। दिल्ली पुलिस की जितनी सराहना की जाए कम है। श्री शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन जिस प्रकार तिरंगे का अपमान हुआ, देश उसे स्वीकार नहीं करेगा और पूरा देश मिलकर उन लोगों को जवाब देगा।
Related Posts
May 12, 2025 मेंगों जत्रा को इंदौर वासियों का मिला जबरदस्त प्रतिसाद
तीन दिनों में लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम।
रविवार को उमड़े स्वाद के शौकीन, […]
January 27, 2023 जॉब के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑनलाइन जाँब के नाम पर ठगी करने वाले पंजाब के शातिर ठग गिरोह के 02 आरोपी,क्राइम […]
January 9, 2023 सम्मेलन स्थल पर पंजीयन में बद इंतजामी से प्रवासी अतिथि हुए परेशान – शुक्ला
विधायक संजय शुक्ला ने बदइंतजामी के लिए प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार।
इंदौर : […]
August 6, 2021 घर की अलमारी से सोने- चांदी के आभूषण चुराने वाली महिला गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत के जेवरात जब्त
इंदौर : घर में से अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी करने वाली महिला आरोपी को […]
April 11, 2021 15 फ़ीसदी के आसपास बना हुआ है संक्रमण का ग्रोथ रेट, एक हजार के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा…!
इंदौर : ना ना करते सीएम शिवराज ने न केवल लॉकडाउन लगा दिया, बल्कि इसे बढाकर 10 दिन का कर […]
July 15, 2019 परंपराओं पर सवाल खड़े करता नाटक सोयरे सकळ का प्रभावी मंचन इंदौर: परंपराएं हमारे समाज का सैकड़ों सालों से हिस्सा रही हैं। हर समाज और घर- परिवार से […]
July 29, 2024 सुरजीत के बहाने सिख समाज से बदला ले रही कांग्रेस
पटवारी और कांग्रेस के निशाने पर सुरजीत नहीं सिख समाज है - सुमित मिश्रा
इंदौर : शहर […]