विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीतकर की सत्ता में वापसी।
केवल 22 सीटों पर सिमटी ‘आप’, केजरीवाल, सिसौदिया चुनाव हारे।
कांग्रेस ने हार की बनाई हैट्रिक, लगातार तीसरे चुनाव में नहीं खुला खाता।
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीते दस वर्षों से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को भारी पराजय का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने विजयी परचम लहराते हुए दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है।उसने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए। कांग्रेस की झोली फिर खाली रही। ये दिल्ली विधानसभा का लगातार तीसरा चुनाव है, जब कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में बीजेपी ने 48 सीटों पर कब्जा जमाया। पिछले चुनाव में 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी इस बार केवल 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिल पाई।
केजरीवाल, सिसौदिया हारे।
आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका उसके दोनों दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसौदिया की हार से लगा। पूर्व सीएम आतिशी को कड़े संघर्ष के बाद जीत नसीब हुई। उन्होंने बीजेपी के रमेश विधूड़ी को हराया।
कांग्रेस के अधिकांश प्रत्याशियों की जमानत जब्त।
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव इस बार अकेले लड़ा था। सभी 70 सीटों पर उसने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, इनमें से 68 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।यही हाल ओवैसी की पार्टी का हुआ।
Related Posts
September 22, 2023 ट्रैक्स वाहन में ले जाई जा रही 90 पेटी अवैध विदेशी शराब आबकारी विभाग ने की जब्त
जप्त शराब और वाहन की कीमत लगभग 16 लाख 48 हजार।
इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी के आदेश […]
October 29, 2020 कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर जारी, ढाई फीसदी के नीचे पहुंचा ग्रोथ रेट…!
इंदौर : शिखर पर पहुंचती सियासी सरगर्मी के बीच कोरोना संक्रमण के मोर्चे से लगातार राहत […]
December 4, 2021 राजेन्द्र नगर में मनाई गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में […]
January 14, 2024 देश सर्वोपरि रखने की मानसिकता विकसित करना जरूरी
केरला स्टोरी -2 पर कर रहें काम।
इंदौर प्रेस क्लब में आएँ केरला स्टोरी के पटकथा लेखक […]
October 22, 2021 कांग्रेस द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन कर वाहवाही लूटने का प्रयास रहे बीजेपी सांसद- विधायक- राजानी
देवास : कांग्रेस के स्वीकृत कामों के भूमि पूजन के बजाय सांसद विधायक उज्जैन रोड की ओर […]
April 8, 2021 कलेक्टर से मिले कांग्रेसी, विधायक शुक्ला ने ब्लेंक चेक देकर की रेमडेसीवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कोरोना वायरस के संक्रमण से गंभीर रूप से पीड़ित […]
January 15, 2019 कर्नाटक में गहराया संकट, दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से वापस लिया समर्थन बंगलुरु: कर्नाटक में जेडीएस- कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है। दो निर्दलीय विधायकों एच […]