05 फरवरी को होगा मतदान।
08 फरवरी को होगी मतों की गिनती।
01 करोड़ 55 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं दिल्ली में।
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा। 08 फरवरी को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी इस दौरान मौजूद थे।
10 जनवरी से प्रारंभ होगी निर्वाचन प्रक्रिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 10 जनवरी से नामांकन भरे जा सकेंगे। 17 जनवरी नामांकन की आखरी तारीख होगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
डेढ़ करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं दिल्ली में।
चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 और महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है। मतदान के लिए 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
Related Posts
April 8, 2020 राजधानी भोपाल में 8 नए संक्रमित मरीज मिले, कुल तादाद 91 तक पहुंची भोपाल : मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि भोपाल […]
December 4, 2021 राजेन्द्र नगर में मनाई गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में […]
November 19, 2022 गुजरात में बाल – बाल बचे मंत्री सारंग, ट्रक ने मारी कार को टक्कर
भोपाल : गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गए मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास […]
September 16, 2022 अवैध निर्माणों पर चलते रहेंगे निगम के बुलडोजर
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माणों पर निगम के बुलडोजर […]
June 1, 2021 जिंदगी को अनलॉक करें और कोरोना को लॉक- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा है कि […]
November 19, 2023 बजाज फाइनेंस पर आरबीआई ने कसा शिकंजा
लोन देने पर लगाई रोक।
इंदौर : देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस को तगड़ा झटका […]
July 28, 2023 डॉ. डेविश जैन की पुस्तक का विमोचन पद्मश्री नेमनाथ जैन करेंगे
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन और प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. […]