दीनदयालजी की जयंती पर बीजेपी ने दिखाया राजनीतिक सौहार्द्र

  
Last Updated:  September 25, 2019 " 02:31 pm"

इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की 103 वीं जयंती पर बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक सौहार्द्र की नई परंपरा को जन्म दिया। दीनदयालजी की प्रतिमा के साथ उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेताओं की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया।
बापट चौराहा स्थित दीनदयाल प्रतिमा एवं भवरकुआं स्थित दीनदयाल उपाध्याय उपवन प्रतिमा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसी के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने दीनदयाल उपवन में, सांसद शंकर लालवानी ने दीनदयाल उपवन के साथ नेहरूजी,इंदिरा गांधीजी एवं राजीव गांधीजी की प्रतिमा पर, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने बापट चौराहा स्थित दीनदयाल प्रतिमा पर, गोपीकृष्ण नेमा, कमल वाघेला ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर, विधायक आकाश विजयवर्गीय ने देवी अहिल्या प्रतिमा राजबाड़ा पर, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने नेताजी सुभाष एवं भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा के आसपास साफ सफाई भी की।

मानवता को समर्पित था दीनदयालजी का एकात्म मानववाद।

इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद गरीबों व पिछड़ों की सेवा को समर्पित था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीनदयालजी के विचार को ही अपने विचार मानकर गरीबों व पिछड़ों के उत्थान के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचार को दुनिया ने सराहा। भारतीय जनता पार्टी उन्हें कुशल संगठक व विचारक के रूप में हमेशा याद रखेगी।
वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे,सांसद शंकर लालवानी एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने भी दीनदयालजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ने भी दीनदयालजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति को नमन किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *