सेना के मोर्चा संभालने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में आई तेजी।
अभी भी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका।
इंदौर : पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर स्थित बावड़ी की स्लैब धंसने से हुए हादसे के बाद शुरू किया गया राहत और बचाव अभियान रात में भी जारी है। देर रात सेना के मोर्चा संभालने के बाद राहत कार्य में तेजी आई। 13 और लोगों के शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। 17 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ व सेना मिलकर ये सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इंदौर के इतिहास का ये सबसे दर्दनाक और बड़ा हादसा माना जा रहा है।
बावड़ी में लगातार हो रही पानी की आवक।
गुरुवार शाम बावड़ी को खाली करने के लिए मोटर पंप लगाए गए थे पर पानी की आवक लगातार होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। घटनास्थल पर ऐसे कई परिजन अभी भी मौजूद हैं, जिनके घर का सदस्य लापता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है की बावड़ी की तलहटी में कुछ और लोग भी दलदल में फंसे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चलने की संभावना है।
Related Posts
January 5, 2021 भोपाल में खोला जा रहा एपिडा का क्षेत्रीय कार्यालय, कृषि उत्पादों के निर्यात में बनेगा किसानों का मददगार
इंदौर : किसानों को उनकी उपज के प्रोसेसिंग, निर्यात और मार्केटिंग संबंधी जानकारी व […]
May 18, 2023 कर्नाटक का पेंच खत्म, सिद्धारमैया सीएम, शिवकुमार डेप्युटी सीएम होंगे
20 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह।
नई दिल्ली : कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल […]
August 26, 2021 शहर में 4 बार हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस के खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी…!
*प्रदीप जोशी*
स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर इंदौर कोरोना संक्रमण और सांप्रदायिक […]
March 21, 2020 सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन नई दिल्ली : सिंधिया समर्थक जिन 22 बागी विधायकों के 17 दिनों तक हर परिस्थिति में डटे रहने […]
May 23, 2020 सावधान : मास्क नहीं पहना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना..! इंदौर : जिस तरह अभी नगर निगम कचरा फेंकने या थूकने पर स्पॉट फाइन वसूलता है, उसी तरह […]
January 9, 2022 ‘हिन्दू और हिंदुत्व’ पर राष्ट्रीय परिसंवाद में दिग्विजय सिंह होंगे प्रमुख वक्ता
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने सोमवार, दस जनवरी को शाम चार बजे सजन प्रभा गार्डन, […]
October 9, 2023 दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी बीजेपी : विजयवर्गीय
इंदौर : विधानसभा एक के बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि मुख्यमंत्री का […]