देवास कांग्रेस कार्यालय पर सज्जन वर्मा ने किया झंडावंदन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

  
Last Updated:  August 16, 2021 " 08:37 pm"

देवास : स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर देवास स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सर्वप्रथम वंदे मातरम् का गायन हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
इसके बाद सज्जन वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में देश को फिर एक आजादी की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश के हालात खराब हैं। जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। लोगों को महंगी बिजली का करंट लग रहा है। अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों पर बढ़ रहे हैं। समाज का हर वर्ग भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार से परेशान है। अदानी अंबानी के हाथों देश बिकने की कगार पर है देश का हर बड़ा प्रतिष्ठान नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बेचा जा रहा है। देश को अब इनके चंगुल से छुड़ाने के लिए जनता और कांग्रेस को फिर मिलकर एक लड़ाई लड़ना होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयप्रकाश शास्त्री, पवन वर्मा, रेखा वर्मा, एजाज़ शेख, अनिल गोस्वामी, इम्तियाज शेख भल्लू, रोहित शर्मा, नजर शेख मामू, हाशमी वकील साहब, भागीरथ पहलवान, मीनाक्षी सिसोदिया, जाकिर उल्ला शेख, संतोष मोदी, पीसी हरोडे, ज्ञान सिंह दरबार, राधाकिशन सोलंकी, गुलाब सिंह ठाकुर, वर्षा निगम, रुकमणी बैरागी, इंदिराबाई सेंधव, अजीत भल्ला, नरेंद्र यादव लल्ला, सुजीत सांगते, निलेश वर्मा, दिग्विजय सिंह झाला, राहुल पवार, अंकित जैन, राजेश जायसवाल, गौरव जोशी, चिंटू घारू, संतोष बेस, निर्मल डोडिया, रुस्तम खान, शाहबाज खान, दीपेश हरोड़े, राजू दरबार, दुष्यंत पांचाल, रईस कामदार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *