देवास : शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी देवास नगर निगम द्वारा जवाहर चौक में दुकानें और शौचालय के निर्माण का विरोध किया है। उनका कहना है कि जवाहर चौक में नगर निगम ने नए निर्माण का भूमि पूजन कर काम का शुभारंभ किया है जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। मनोज राजानी व कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि देवास शहर में कहीं भी जवाहर चौक जितना बड़ा स्थान नहीं है, जहां कोई बड़ा कार्यक्रम या सभा आयोजित की जा सके। कभी-कभी तो यह स्थान भी छोटा पड़ जाता है। बावजूद इसके, नगर निगम ने बिना सोचे समझे निर्णय लेते हुए जवाहर चौक में कुछ दुकानें और सुलभ कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लेकर काम शुरू कर दिया जो कि अनुचित एवं बिना सोचे समझे बनाई गई कार्य योजना का नतीजा है। इस तरह से इतने बड़े सभा स्थल को छोटा कर देने और वहा सुविधा कांप्लेक्स बना देने से निश्चित रूप से वह क्षेत्र दूषित हो जाएगा।
इस संदर्भ में क्षेत्र के व्यापारियों एवं रोजमर्रा के कामों से अपना जीवन चलाने वाले कारोबारियों ने भी स्थानीय विधायक से मिलकर उक्त निर्माण का विरोध किया है, फिर भी निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई गई है।
राजानी व अन्य कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि नगर निगम देवास अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें एवं उक्त स्थान पर निर्माण नहीं करते हुए किसी अन्य स्थान का चयन कर वहां शौचालय का निर्माण करें।
Related Posts
November 5, 2021 इंदौर प्रेस क्लब में मनाया गया दीपोत्सव, माता महालक्ष्मी का पूजन कर की गई महाआरती
इंदौर : पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब में भी दीपावली महापर्व की रौनक […]
October 16, 2023 कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों का माल लेकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग का खुलासा
गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन व्यापारियों के साथ की थी ढाई करोड़ की […]
July 22, 2022 विधायक संजय शुक्ला अब अयोध्या के साथ काशी की भी यात्रा करवाएंगे
संगम नगर के 600 नागरिक शनिवार को काशी - अयोध्या की यात्रा पर रवाना होंगे।
इंदौर : […]
May 8, 2021 ट्रेनों के परिचालन पर कोरोना का बुरा असर, इंदौर से चलने वाली 20 गाड़ियां रद्द
इंदौर : बीते वर्ष लॉकडाउन के बाद जैसे- तैसे शुरू हुआ ट्रेनों का परिचालन अब फिर बन्द […]
November 13, 2021 हिन्दू और हिंदुत्व के खिलाफ लिखने वाले खुर्शीद का पुतला दहन
इंदौर : बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का […]
August 28, 2022 पितृ पर्वत पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मंदिर में की पूजा – अर्चना
महापौर की इलेक्ट्रिक कार में की सवारी, इस पहल को बताया पर्यावरण के अनुकूल।
इंदौर : […]
April 26, 2021 मंत्री सिलावट ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से वीडियो कॉलिंग के जरिए की चर्चा, उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी
इंदौर: जिले मे असिम्पटोमैटिक/कम लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे […]