देवास : औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध शहर देवास में भी आवारा श्वानों का आतंक बढ़ गया है। यह आवारा श्वान आए दिन राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के अनुसार कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान देवास नगर निगम में डॉ. महेश्वरी को स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त करवाया था, जिन्होंने श्वानों की नसबंदी को लेकर अभियान शुरू था लेकिन सरकार बदलते ही उनका तबादला कर दिया गया, जिसका असर श्वानों की नसबंदी पर भी पड़ा। नसबन्दी बन्द होने और देवास नगर निगम की उदासीनता के चलते शहर में आवारा श्वानों की संख्या बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भोपाल जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए देवास नगर निगम शीघ्र ही शहर में आवारा श्वानों की नसबंदी को लेकर अभियान चलाएं। ये अभियान वार्ड स्तर पर चलाए जाएं । साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि आसपास के शहरों व गांवों से जो श्वान देवास शहर में प्रवेश कर रहे हैं उन्हें भी रोकने के समुचित उपाय किए जाएं ।
भोपाल में चार साल की बच्ची पर किया था श्वानों ने हमला।
बता दें कि हाल ही में प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा श्वानों के हमले में 4 साल की बच्ची बुरीतरह घायल हो गई थी। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मप्र हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, कलेक्टर भोपाल और नगर निगम, भोपाल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
Related Posts
April 5, 2017 सेवढ़ा में बुधवार सुबह एक घर में रखे बारुद में धमाका होने से वहां मौजूद पांच लोगों की मौत दतिया। जिले के सेवढ़ा में बुधवार सुबह एक घर में रखे बारुद में धमाका होने से वहां मौजूद […]
July 28, 2021 कोरोना के संक्रमण में आया उछाल, आधे से अधिक केरल से…!
नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए ममालों में भारी बढ़ोतरी […]
August 22, 2020 इंदौर में 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 11 इंच बारिश, नदी- नाले उफान पर, बस्तियों में घुसा पानी इंदौर : जिले में लगातार हो रही बारिश ने कहर ढा रही है। बीते 24 घंटों में करीब 11 इंच […]
June 16, 2023 हर्बल कंपनियों की डीलरशिप व डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : हर्बल कंपनियों की डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी […]
July 26, 2023 महापौर भार्गव ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया अवलोकन
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत कनाडिया स्थित गुलमर्ग परिसर में किया जा रहा आवासीय इकाइयों […]
June 24, 2017 पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालो पर नहीं चलेगा देशद्रोह का केस भोपाल। भारत-पाकिस्तान के बीच 18 जून को हुए क्रिकेट मैच में भारत की हार के बाद कथित तौर […]
March 12, 2025 छकतला में आदिवासी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों से रूबरू हुआ स्टेट प्रेस क्लब का दल
भगोरिया के रंग, मीडिया के संग।
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने पश्चिमी […]