नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की कमीं को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को 14वें दिन भी सुनवाई जारी रही। दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत पर केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि आप अंधे हो सकते हैं, हम नहीं।
हाईकोर्ट का कड़ा रुख।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एएसजी चेतन शर्मा से कहा, ‘माफ कीजिए शर्मा जी. आप अंधे हो सकते हैं, हम नहीं. आप असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं? यह एक भावनात्मक मामला है। लोगों का जीवन दांव पर लगा है। दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की सप्लाई, टैंकर्स का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसपर हाईकोर्ट ने कहा, अगर महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की खपत कम है, तो वहां से टैंकर दिल्ली भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली को 700MT ऑक्सीजन देने को कहा है, ऐसे में उसे इतना मिलना ही चाहिए।
आईआईएम, आईआईटी को सौंपे ऑक्सीजन टैंकरों का प्रबंधन।
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि पूरा देश ऑक्सीजन के लिए रो रहा है। ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए केंद्र आईआईएम के विशेषज्ञों और प्रतिभाशाली लोगों की राय ले सकता है। यदि आप (केंद्र) ऑक्सीजन टैंकरों का मैनेजमेंट आईआईटी या आईआईएम को सौंपते हैं तो ये लोग ज्यादा बेहतर काम करेंगे।
Related Posts
November 2, 2020 उज्जैन सेंट्रल जेल में एक बन्दी ने की खुदकुशी, 4 जेलकर्मी निलंबित
उज्जैन : केंद्रीयजेल में सोमवार सुबह एक कैदी ने खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि जब सभी […]
January 12, 2023 अमेरिका मानता है मोदी की छवि ग्लोबल लीडर की
जीआईएस में शामिल होने आए काउंसल जनरल बोले अमेरिका मप्र में अपनी कंपनियों का कनेक्शन […]
December 14, 2018 देश की जनता को गुमराह करने के लिये माफी मांगे राहुल- शाह नई दिल्ली: राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी , कांग्रेस और राहुल […]
February 18, 2022 लंदन के डिप्टी मेयर के साथ सांसद लालवानी ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर की चर्चा
नई दिल्ली : लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात की। […]
March 23, 2023 मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई 2 साल की सजा
अहमदाबाद : मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते […]
December 4, 2018 उमा भारती भी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव भोपाल: सुषमा स्वराज के बाद अब उमा भारती ने भी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया […]
February 26, 2025 मप्र देश के सबसे तेजी से विकसित होनेवाले राज्यों में से एक है : मुख्यमंत्री यादव
प्रदेश से लगाव, मध्यप्रदेश की सामूहिक शक्ति का प्रतीक।
प्रवासी भारतीयों को […]