देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कोरोना काल के बाद लॉकडाउन में ढील देने के साथ ही लचर हुई कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ खत्म हो गया है। कानून हाथ में लेना आम बात हो गई है। इससे पहले अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कभी नहीं थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह से अनुरोध किया है की वे सड़कों पर उतारें और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधियों को पुलिस की ताकत दिखाएं।
उन्होंने कहा कि पहले ही कोरोना संक्रमण के कारण 50 दिन के लॉक डाउन से सारे व्यापार व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गए हैं। लोग बीमारी के साथ रोजी-रोटी के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में आपराधिक तत्वों की कारगुजारी से समाज में दहशत का माहौल है । राजानी ने एसपी से मांग की है कि वे समय रहते सख्त कदम उठाए और गुंडे- बदमाशों पर नकेल कसें।
Related Posts
April 28, 2022 मस्जिदों के इमाम व हाफिजों का सर्वधर्म संघ ने किया सम्मान
इंदौर : सर्वधर्म संघ के बैनर तले प्रिंस यशवंत रोड़ पर मस्जिदों के इमाम और हफीज़ो का […]
May 27, 2022 सुपर कॉरिडोर के पुल पर पड़ा गड्ढा, भारी भ्रष्टाचार का नमूना – शुक्ला
पुल के निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करे।
इंदौर : कांग्रेस विधायक […]
September 10, 2021 ऑनलाइन सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो सटोरिए पकड़ाए, नकदी सहित लाखों की सट्टा पर्ची बरामद
इंदौर : क्राइम ब्राँच इंदौर व थाना कनाडिया की संयुक्त कार्रवाई में दो सटोरिए गिरफ्तार […]
April 3, 2025 15 वर्षीय बालिका के पेट से ऑपरेशन कर निकाली गई 08 किलो की गठान
एमटीएच के डॉक्टरों ने दिया इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम।
इन्दौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज से […]
December 8, 2022 माहेश्वरी एकेडमी में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन
विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर खेल गतिविधियों में लिया हिस्सा।
इंदौर : श्री आरके डागा […]
May 30, 2024 नगर निगम टाइमर लगाकर करेगा तीन मॉडल सड़कों का निर्माण
रीगल चौराहे से मधुमिलन, मधुमिलन से शिवाजी वाटिका और अग्रसेन चौराहे से तीन इमली तक मॉडल […]
April 23, 2020 लॉकडाउन के चलते रमजान माह में भी घरों में ही अदा होगी नमाज,गणमान्य लोगों के साथ बैठक में बनीं सहमति इंदौर : रमजान का पवित्र माह एक दिन बाद ही प्रारम्भ होने जा रहा है। इस बात के चलते पूर्वी […]