देवास से कांग्रेस के घर चलो, घर- घर चलो अभियान का कमलनाथ ने किया आगाज

  
Last Updated:  February 1, 2022 " 09:00 pm"

देवास : कांग्रेस का घर महात्मा गांधी का घर है, कांग्रेस का घर अंबेडकर जी का घर है। कांग्रेस का घर नेहरुजी का घर है। कांग्रेस का घर हमारी संस्कृति का घर है। हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है। ये बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देवास में कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, देवास शहर – जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित तमाम कांग्रेसी नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश की संस्कृति पर हो रहा आक्रमण।

कमलनाथ ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां कई धर्म और कितनी ही जातियां हैं। कई भाषाएं हैं। त्योहार हैं, देवी- देवता हैं। यही भारत की महानता है । कांग्रेस और देश की संस्कृति आज अपना देश एक झंडे के नीचे खड़ा है। इसी संस्कृति पर आज आक्रमण हो रहा है । हम बात करें भारतीय जनता पार्टी के घर की, इनका घर तो गोडसे का घर है। इनका घर हमारे बेरोजगार नोजवानों का घर है। सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों के भविष्य को बचाने की है । मैं सौदा कर सकता था, मुख्यमंत्री निवास में बैठकर पर मैं सोदे से कुर्सी नहीं बचाने वाला।

किसानों का कर्जा माफ किया।

15 महीने की सरकार में मुझे साढ़े ग्यारह माह का समय मिला लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी। कौन सा गुनाह मैंने किया। मैंने किसानों का कर्जा माफ किया। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। शिवराज जी पहले तो चिल्लाते रहे थे कर्जा माफ नहीं हुआ। मुझे विधानसभा में आंकड़े पेश करना पड़े शिवराज सिंह जी का तो झूठ का घड़ा भर चुका है। सौ रुपए में सौ यूनिट बिजली हमने दी थी। कौन सा गुनाह किया है । गांव में गौशाला का निर्माण किया। कौन सा पाप किया ।

किसान आत्महत्या, महिला उत्पीड़न में नम्बर वन है मप्र।

कमलनाथ ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा हमसे कहते हैं कि हमें हिसाब दो अपने कार्यकाल का, मैं कहता हूं आ जाइए आमने सामने देवास आ जाइए एक तरफ आप और एक तरफ मैं दो दो बात कर लेते हैं। आज 18 साल की तस्वीर पूरे प्रदेश के सामने है। बेरोजगारी में नंबर वन, किसानों की आत्महत्या में नंबर वन, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन है मप्र।

प्रधानमंत्री की दाढ़ी की तरह बढ़ते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम।

मैं मोदी जी से पूछता हूं कि एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जुड़ा हो आपकी पार्टी से जुड़ा हो तो बता दें। आज राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं मोदी जी की जितनी दाढ़ी बड़ी होती है, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाते है दाढ़ी थोड़ी सी कट गई तो पेट्रोल डीजल का दाम थोड़ा सा गिर जाता है । यह तस्वीर देश और प्रदेश की आपके सामने हैं। मैं तो आपसे यही निवेदन करना चाहता हूं कि देश व प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखिए। देवास हमारी संस्कृति का प्रतीक है। कमलनाथ का साथ मत देना कांग्रेस का साथ मत देना लेकिन सच्चाई का साथ देना आपने अगर सच्चाई का साथ दिया तो देवास में इतिहास बनेगा।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा, नर्मदा सेना के राष्ट्रीय संयोजक परेश अग्रवाल और खरगौन के विधायक एवं घर चलो, घर-घर चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी रवि जोशी ने भी संबोधित किया। संचालन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने किया। आभार काग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने माना ।

प्रारम्भ में उपस्थित अतिथियों ने मां नर्मदा की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सूत की माला से स्वागत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीपी मित्तल, जिला प्रभारी विधायक मनोज चावला, विधायक संजय शुक्ला, विधायक श्री हीरालाल अलावा सहित गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के बाद कमलनाथ राधा गंज क्षेत्र में पहुंचे और घर-घर जाकर कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पर्चे बांटकर अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ वर्तमान बीजेपी सरकार की नाकामियों का भी उल्लेख किया। है ।

मां चामुंडा और मां भवानी के किए दर्शन।

देवास आगमन पर कमलनाथ ने मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता से प्रार्थना की, कि देश और प्रदेश में खुशहाली बनी रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *