इंदौर : अवैध हथियार सहित 02 आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना किशनगंज की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध हथियार( 01 देशी पिस्टल व 01 देशी कट्टा मय 02 जिन्दा कारतूस ) बरामद हुए हैं। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रोहित उर्फ मोहित उर्फ राजा उम्र-30 वर्ष निवासी- अरूण किराना के पास गोटु महाराज की चाल मालवा मिल इन्दौर व सचिन उर्फ शशिकांत पिता मोहन ठाकुर उम्र- 27 वर्ष निवासी-देवधर्म टंकी पितृ पर्वत, गांधीनगर जिला-इन्दौर का होना बताया। आरोपी सचिन पिता मोहन ठाकुर के विरूद्ध थाना-हातोद में अवैध वसूली, मारपीट व आर्म्स एक्ट सहित 03 अपराध व आरोपी राज उर्फ रोहित पिता रामसिंह के विरूद्ध थाना-एम.आई.जी पर आर्म्स एक्ट व मारपीट सहित 03 अपराध दर्ज हैं। उक्त आरोपियो ने किन-किन से और कितने अवैध हथियार खरीदे-बेचे हैं, इस संबंध में पूछतांछ की जा रही है।
Related Posts
October 17, 2022 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का किया अवलोकन
नवाचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर लगाई गई प्रदर्शनी।
इंदौर : केन्द्रीय गृह […]
May 23, 2021 युवक को थप्पड़ मारना कलेक्टर को पड़ा महंगा, पद से धोना पड़ा हाथ
रायपुर : पद, पैसा और पॉवर मिलते ही सरकारी अधिकारी खुद को खुदा समझने लगते हैं। आम आदमी […]
August 29, 2021 सांसद लालवानी ने जन्माष्टमी की तैयारियों का लिया जायजा, कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
इंदौर : सोमवार को जन्माष्टमी के मद्देनजर सांसद शंकर लालवानी ने गोपाल मंदिर का दौरा […]
January 12, 2023 स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित करें सूर्य नमस्कार – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में की शिरकत।
इंदौर : […]
July 13, 2021 राजभवन का एसी व लिफ्ट खराब होने के मामले में एसडीओ व उपयंत्री निलंबित
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजभवन के सभागार का एसी और […]
October 20, 2019 लगातार चुनाव और भारी बारिश ने बिगाड़ी देश की आर्थिक सेहत – कुलस्ते इंदौर : केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की माने तो पहले पांच राज्यों में […]
June 9, 2025 कोविड – 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा
कोविड से निपटने के लिए इंदौर में एहतियात के बतौर व्यापक प्रबंध।
नागरिकों से सावधानी […]