अज्ञान और तिमिर के विनाशक होते है गुरु।
ज्ञानपुंज के प्रकाशक होते है गुरु॥
सत्य का साक्षात्कार स्वरूप है गुरु।
धर्म के उपासक होते है गुरु॥
ईश्वर के अस्तित्व का बोध कराते है गुरु।
मन के संशय के निवारक है गुरु।।
अनवरत समस्याओं का समाधान करते है गुरु।
जीवन कौशल के उत्तम जनक है गुरु॥
ज्ञान पिपासु बनाते है गुरु।
संगत से रंगत बदलते है गुरु॥
सपनों को साकार स्वरूप देते है गुरु।
उत्तम गुणों के शिल्पकार है गुरु॥
संस्कारों के रचयिता होते है गुरु।
जीवन को नित नवीन रंग देते है गुरु॥
ज्योतिपुंज के प्रसारक होते है गुरु।
जीवन पथ को दैदीप्यमान करते है गुरु॥
जीवन की मति और गति के निर्धारक है गुरु।
जीवन में सम्मान दिलाते है गुरु॥
ईश्वर के ही दूत होते है गुरु।
अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त करते है गुरु॥
विचारों की आधारभूमि है गुरु।
योजनाओं को क्रियान्वित करते है गुरु॥
सतत विकास और प्रगतिशीलता देते है गुरु।
पुनीत परम्पराओं के संवाहक है गुरु॥
उत्तरदायित्व निर्वहन का आह्वान है गुरु।
डॉ. रीना कहती, उत्तम नींव के जनक है गुरु॥
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
Related Posts
April 6, 2023 स्कूल संचालकों की मनमानी पर कलेक्टर ने कसा शिकंजा
सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी किया आदेश।
स्कूल संचालक पुस्तकें, कापियाँ, […]
November 9, 2024 ट्रंप की जीत से अमेरिकी अरबपतियों की नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल
एलन मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 26.5 अरब डॉलर बढ़ी।
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति […]
September 15, 2023 माटी गणेश कार्यशाला का इंदौर प्रेस क्लब में आयोजन
उत्साह के साथ सीखा माटी के गणेश जी बनाना।
इंदौर : जल एवं तालाब संरक्षण समिति और […]
October 22, 2021 मप्र के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली की सौगात, महंगाई भत्ते में की गई 8 फीसदी की बढ़ोतरी
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली की […]
March 26, 2020 30 से अधिक सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों को करेंगी आवश्यक वस्तुओं का वितरण इंदौर: शहर में कर्फ्यू के चलते वृद्ध,अनाथ, बेसहारा, विकलांग एवं बीमार व्यक्तियों को हो […]
June 18, 2020 डीपीसी के लिए यूपीएससी को भेजा प्रस्ताव भोपाल : राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति का इंतजार कर रहे […]
February 8, 2024 हरदा अग्निकांड मामले में कलेक्टर – एसपी पर गिरी गाज
हरदा : पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में जान - माल की क्षति के लिए प्रथम दृष्टया […]